पीएचडी की 10 सीटों पर 48 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, नेशनल पीजी कॉलेज में पीएचडी की सम्पन्न हुई प्रवेश परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : नेशनल पीजी कॉलेज में पीएचडी प्रवेश परीक्षा सम्पन्न हुई। 10 सीटों के लिए कुल 48 छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से 38 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सहभाग किया। परीक्षा परिणाम आगामी 1 दिसम्बर को महाविद्यालय की वेबसाइट www.npgc.in पर घोषित किया जाएगा।

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 16 दिसम्बर को साक्षात्कार और प्रेज़ेंटेशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जिसकी सूचना ई-मेल के माध्यम से भेजी जाएगी। अंतिम प्रवेश परिणाम 18 दिसम्बर को घोषित होगा। चयनित अभ्यर्थियों को 19 दिसम्बर से 26 दिसम्बर के बीच शुल्क जमा करना होगा।

संबंधित समाचार