कानपुर रोड पर भीषण जाम से चरमराई यातायात व्यवस्था: VVIP मूवमेंट के चलते जाम में फंसी कई एंबुलेंस, 2 किमी तक लगी कतारें

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

सरोजनीनगर, अमृत विचार: एयरपोर्ट से शुक्रवार को वीवीआईपी मूवमेंट के कारण कानपुर रोड पर भीषण जाम लग गया। एयरपोर्ट वीआईपी तिराहा और शहीद पथ तिराहे पर शाम करीब 5 बजे से यातायात रोक दिए जाने से सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एक घंटे पहले से ही ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिए जाने के कारण कानपुर रोड की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।

आलम यह कि कानपुर की ओर से चुंगी तरफ जाने वाले वाहन कई घंटों तक जाम में फंसे रहे। स्थिति यह रही कि शाम 7 बजे तक भी कानपुर रोड पर यातायात सुचारू नहीं हो सकी, बल्कि वाहन रेंगते रहे। जाम में कई एंबुलेंस भी फंस गईं, जिससे मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में परेशानी हुई। वहीं, आफिस से लौट रहे लोग और आमजन अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देर तक जूझते रहे।

इससे पहले दोपहर करीब 11 बजे भी राष्ट्रपति के एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल जाने के दौरान एयरपोर्ट वीआईपी तिराहा और शहीद पथ तिराहे पर यातायात रोक दिया गया था। उस समय भी लगभग एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही, जिसमें कई स्कूली वाहन फंस गए थे। जबकि शाम को राष्ट्रपति के कार्यक्रम से लौटकर एयरपोर्ट जाने के दौरान ट्रैफिक रोकने से कानपुर रोड पर हालात बिगड़ गए और भारी जाम लग गया। देर शाम तक शहीद पथ तिराहे से नादरगंज के पीछे तक करीब 2 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लगी रहीं। यातायात पुलिस की मौजूदगी के बावजूद जाम खुलने में काफी समय लगा।

ये भी पढ़े : 
SIR समीक्षा में मतदाताओं से अपील... अपने नाम मतदाता सूची में जांचें, त्रुटि हो तो आवेदन करें : कमिश्नर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म