बाराबंकी: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बस, दो की मौत, 12 से अधिक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मसौली, बाराबंकी। बीती रात्रि अयोध्या -लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना क्षेत्र सफदरगंज के लछबर बजहा के निकट जनपद अम्बेडकरनगर से लखनऊ आ रही बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में दो मासूम बच्चियों की मौत हो गयी। इसके अलावा बस में सवार लगभग एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप …

मसौली, बाराबंकी। बीती रात्रि अयोध्या -लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना क्षेत्र सफदरगंज के लछबर बजहा के निकट जनपद अम्बेडकरनगर से लखनऊ आ रही बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में दो मासूम बच्चियों की मौत हो गयी। इसके अलावा बस में सवार लगभग एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलो में से आठ यात्रियों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

सफदरगंज पुलिस के अनुसार जनपद अम्बेडकरनगर से सवारियां लेकर अकबरपुर लोहिया ग्रामीण सेवा डिपो की रोडवेज बस लखनऊ जा रही थी। बीती मध्यरात्रि करीब साढ़े बारह बजे बस सफदरगंज थाना क्षेत्र के लक्षवर बजहा के पास अनियंत्रित होकर हाइवे के किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का आधा हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान उसमें सवार यात्री बस के अंदर ही फंस गए।

सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष सफदरगंज श्रवण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रक में फंसी बस को क्रेन के जरिये निकलवाकर करीब आधा दर्जन घायलो को एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों द्वारा जिला अस्पताल पहुंचते ही घायलों का इलाज शुरू कर दिया गया।

हादसे में दो बच्चियों की मौत हो गयी। हादसे में घायल 17 यात्रियों में से आठ लोगों की हालत काफी नाजुक बनी हुई थी जिन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। हादसे की खबर जैसे ही यात्रियों के परिजनों को हुई तो बदहवास परिजन अस्पताल पहुंच गए। बस में सवार मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हॉस्पिटल पहुंचने से पूर्व बच्चियों ने तोड़ा दम

अयोध्या-बाराबंकी हाईवे पर हादसे में गम्भीर रूप से घायल अम्बेडकरनगर जनपद के थाना बसखारी के करवाला कासिमपुर निवासी मोहम्मद अली की 5 वर्षीय पुत्री आलिया व चकौरा निवासी मोहम्मद हारून की 20 वर्षीय पुत्री नूरसबा की जिला अस्पताल पहुंचने से पूर्व मृत्यु हो गयी। सफदरगंज पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार