रेलवे : ट्रेनों में चेन पुलिंग करने में कानपुर अव्वल, 700 से अधिक यात्री हो चुके हैं गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कार्यालय संवाददाता, कानपुर, अमृत विचार : प्रयागराज मंडल में सबसे ज्यादा चेनपुलिंग करने वाले स्टेशनों में कानपुर सेंट्रल स्टेशन एक नंबर पर है। बीते 11 महीनों में आए आंकड़ों के मुताबिक कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 703 यात्री, पनकी धाम स्टेशन पर 43 और अनवरगंज स्टेशन पर 21 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया।   

उत्तर मध्य जोन के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि प्रयागराज मंडल में जनवरी 2025 से नवंबर 2025 तक 4778 लोग गिरफ्तार हुए। उन्होंने बताया कि ट्रेनों में अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अनावश्यक चेन पुलिंग न केवल गाड़ियों की समयबद्धता को प्रभावित करती है बल्कि यात्रियों की सुरक्षा को भी गंभीर रूप से खतरे में डालती है । ऐसे में 1 जनवरी, 2025 से 30 नवंबर, 2025 तक कुल 4778 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

किस माह में कितने यात्री गिरफ्तार 

जनवरी  2025: 245, फरवरी में 125, मार्च में 246 गिरफ्तार, अप्रैल में 413, मई में 599, जून में  617, जुलाई में 579, अगस्त 564, अक्तूबर में 486, सितंबर में 513, नवंबर में 391 यात्री गिरफ्तार करके उनसे जुर्माना वसूला गया। 

कहां कितने यात्री चेनपुलिंग में पकड़े 

कानपुर सेंट्रल: 703, पनकी धाम 43, अनवरगंज 21, टूंडला: 479, फतेहपुर: 357, अलीगढ़: 355, इटावा: 327, प्रयागराज जंक्शन: 322, नैनी: 304, मिर्जापुर: 254, मानिकपुर: 235, फफूंद: 207, सूबेदारगंज: 174, शिकोहाबाद: 173, प्रयागराज छिवकी: 147, जीएमसी: 124, फिरोजाबाद: 117, खुर्जा: 116, हाथरस: 112, चुनार: 109, दादरी: 99 यात्रियों पर चेनपुलिंग में कार्रवाई हुई।

संबंधित समाचार