श्रीनगर, कश्मीर के अधिकतर इलाकों में रिकॉर्ड तोड़ ठंड
श्रीनगर। जम्मू -कश्मीर के श्रीनगर में तापमान गिरने के बाद अभी तक की सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड की गयी है। साथ ही न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे (-) 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि कश्मीर घाटी के आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से छह डिग्री कर दर्ज किया गया। …
श्रीनगर। जम्मू -कश्मीर के श्रीनगर में तापमान गिरने के बाद अभी तक की सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड की गयी है। साथ ही न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे (-) 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि कश्मीर घाटी के आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से छह डिग्री कर दर्ज किया गया।
केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख में हाड कंपाने वाली ठंड जारी है। जहां द्रास साइबेरिया के बाद दुनिया का सबसे ठंडा स्थान है, वहां न्यूनतम तापामान शून्य से नीचे लगभग (-)20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद कारगिल में (-)14.4 और लेह में (-)8.2 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के गिलगित में (-) छह डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
श्रीनगर में इस मौसम की सबसे सर्द रात रिकॉर्ड की गयी और तापमान शून्य से नीचे 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से चार डिग्री नीचे रहा। इससे पहले मंगलवार को तापमान (-)3.2 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि धूप खिलने की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिगी ऊपर रह कर 10.6 डिग्री रहा। ग्रीष्मकालीन राजधानी और इसके आसपास के कई स्थानों पर बुधवार सुबह नलों में बर्फ जम जाने की वजह से जलापूर्ति पूरी तरह से बाधित रही।
दक्षिण कश्मीर में यहां से 100 किलोमीटर दूर हेल्थ रिसॉट पहलगाम में भी न्यूनतम तापामान में गिरावट दर्ज की गयी जहां तापमान (-)7.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि मंगलवार को यह (-)5.3 डिग्री था। पहलगाम से होकर गुजरने वाली लिद्दर नदी का जल स्तर और अन्य जलस्रोत ऊंची चोटियों में बर्फ जमने के कारण घट गया है।
उत्तर कश्मीर के कुपवाडा का न्यूनतम तापमान (-)4.8 डिग्री, कश्मीर का प्रवेश द्वार काजिगुंड में (-)3.3, कोकेनागर में (-)5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लेह में मंगलवार को अधिकतम तापमान (-) 0.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान (-) 10.8 डिग्री, कारगिल में (-)3.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान (-)14.4 डिग्री दर्ज किया गया। पीओके की राजधानी मुजफ्फराबाद में न्यनूतम तापमान (-)2.2, मीरपुर में 16.5, गिलगित में (-) छह और स्कारडू में (-)8.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
