आज का राशिफल : 7 दिसंबर 2025
मेष- आज राजनीतिक लोगों को काफी अच्छे अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ महत्वपूर्ण चर्चाओं का आनंद लेंगे। घर का वातावरण अनुशासित और मर्यादित रहेगा। व्यवसाय में आपको बड़ी उपलब्धियां मिलने के योग बन रहे हैं।
वृष- आज तकनीकी शिक्षा ले रहे लोगों को पढ़ाई में परेशानी होगी। मनोरंजक यात्राओं का आनंद लेंगे। क्रोध व उतेजना पर नियंत्रण रखें। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें। अपनी कमियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी से अधिक अपेक्षा रखना उचित नहीं है।
मिथुन- आज अपने काम पर विश्वास बनाए रखें। विदेशी कंपनियों से जॉब के नए विकल्प मिल सकते हैं। कला और खेलकूद में आप अत्यधिक रुचि ले सकते हैं। जो भी काम करें उसे पूरे मनोयोग से करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है।
कर्क- आज पुराने रोग उभर के सामने आ सकते हैं। खांसी-जुकाम की समस्या होने की संभावना है। बदलते मौसम और ठंड से आपको बचना चाहिए। माता के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। आपको आज काफी थकाऊ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
सिंह- आज परिजनों पर धन खर्च करेंगे। गैरकानूनी कार्यों में रुचि ले सकते हैं। आप लोगों की सहायता करने को लेकर अत्यधिक प्रसिद्ध हो सकते हैं। आपकी दबी हुई इच्छाएं पूर्ण हो सकती हैं। सभी कार्य तीव्र गति से पूर्ण होंगे।
कन्या- आज कारोबार में योजनाएं बदलनी पड़ सकती हैं। समाजसेवा में आप अत्यधिक रुचि लेंगे। स्थाई संपत्ति में वृद्धि होगी। किसी उत्सव के लिए जा सकते हैं। वैवाहिक संबंधों में थोड़ी अनबन के बाद सब कुछ सामान्य हो जायेगा।
तुला- आज कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा नहीं होगी। मेहनत करने के बाद ही इच्छित परिणाम मिलने में कठिनाई होगी। उधार में किसी को धन न दें। जीवनसाथी के साथ कलह हो सकती है। यात्रा में काफी परेशानियां होंगी।
वृश्चिक- आज व्यर्थ के खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। समय रहते समस्याओं को सुलझाना अत्यन्त आवश्यक है। मित्रों के साथ अनबन हो सकती है। शुगर के रोगियों को स्वास्थ्य समस्या होने की आशंका है।
धनु- आज सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को अधिकारियों की मदद मिलेगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। जीवनसाथी की सलाह आपके आत्मबल को बढ़ायेगी। नए लोगों के साथ संपर्क विकसित होंगे। धन के मामलों में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
मकर- आज पैतृक व्यवसाय में आपको कुछ सुधार करने की आश्यकता है। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। नए लोगों के साथ आपके संपर्क बनेंगे। घर में धर्म-कर्म का वातावरण रहेगा। बिना विचार करे कोई काम न करें। में अत्यधिक परिश्रम करेंगे।
कुंभ- आज बुरे लोगों की संगत से बचें। अनावश्यक बातों को महत्व न दें। कमीशन संबंधी कार्यों में धन हानि हो सकती है। शंकालु स्वभाव के कारण आपको नुकसान हो सकता है। अत्यधिक व्यस्तता के कारण थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
मीन- आज जीवनसाथी से आपकी अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं, जो कई बार अव्यवहारिक हो सकती हैं। नए कार्यों की शुरुआत करना उचित नहीं है। अपनी महत्वाकांक्षाओं को अनजान लोगों से व्यक्त न करें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी चाहिए
