उच्च शिक्षा के लिए भारत-ब्रिटेन कार्यदल गठित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शोध एवं अनुसंधान कार्य मे आपसी सहयोग के लिए एक संयुक्त कार्य दल का गठन किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक और शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे की उपस्थिति में दोनों देशों के बीच इस कार्य दल का गठन किया गया। …

नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शोध एवं अनुसंधान कार्य मे आपसी सहयोग के लिए एक संयुक्त कार्य दल का गठन किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक और शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे की उपस्थिति में दोनों देशों के बीच इस कार्य दल का गठन किया गया।

इस मौके पर उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे भी मौजूद थे। इस अवसर पर ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने भारत की नई शिक्षा नीति की तारीफ की है और इसे दूर दृष्टि वाला बताया। उन्होंने कहा की नई शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए द्वार खुलेंगे और दोनों देशों के छात्रों को अवसर मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2018 में हुई ब्रिटेन की यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भारत और ब्रिटेन के संबंध मजबूत हुए हैं। ब्रिटेन में भारतीय छात्रों की प्रतिभा को रेखांकित किया जाता रहा है। इस कार्यबल से दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग से छात्रों को शोध एवं अनुरक्षण कार्य में भी मदद मिलेगी।

डॉ. रमेश निशंक ने कहा कि कार्यबल के गठन से उच्च शिक्षा शोध तथा नवाचार के क्षेत्र में भारत को मदद मिलेगी और दोनों देशों के बीच शिक्षा के क्षेत्र में संबंध और मजबूत होंगे। इसके अलावा उच्च शिक्षा का अंतरराष्ट्रीयकरण भी होगा।

संबंधित समाचार