बरेली: कॉलोनी वालों ने कुत्ते को मार डाला, चार पर मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। कॉलोनी के चार लड़कों ने एक कुत्ते को मार डाला। इसके बाद उसका शव कूड़े में फेंक दिया। पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था से जुड़े धीरज पाठक ने बारादरी पुलिस से इसकी शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने चार लोगों पर कुत्ते की हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। चौबारी के रहने वाले …

अमृत विचार, बरेली। कॉलोनी के चार लड़कों ने एक कुत्ते को मार डाला। इसके बाद उसका शव कूड़े में फेंक दिया। पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था से जुड़े धीरज पाठक ने बारादरी पुलिस से इसकी शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने चार लोगों पर कुत्ते की हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

चौबारी के रहने वाले धीरज पाठक ने बताया कि आशीष रायल पार्क में उनका परिचित उत्कर्ष सक्सेना कुत्तों को खाना खिलाता है। स्थानीय निवासी अजय बोरा, अलकेश तोमर, यशपाल सिंह और सुरेश इस बात को लेकर उससे चिढ़ते हैं। कुछ दिन पहले वहां नगर निगम की गाड़ी कुत्तों को पकड़ने आई थी।

इस पर चारों आरोपी कुत्तों को पकड़वाने लगे। यह देखकर उत्कर्ष ने एक कुत्ते को वहां से भगा दिया। इसके बाद मंगलवार सुबह वह मृत मिला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार