बरेली: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाने के लिए 19 करोड़ मंजूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। यूरोपीय देशों की तर्ज पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाने के लिए 19 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी गई है। नगर निगम कूड़ा निस्तारण प्लांट के साथ बायो गैस प्लांट भी स्थापित किया जाएगा। इसके लिए मल्टीनेशनल कंपनी प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप मॉडल पर प्लांट लगाएगी। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर …

अमृत विचार, बरेली। यूरोपीय देशों की तर्ज पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाने के लिए 19 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी गई है। नगर निगम कूड़ा निस्तारण प्लांट के साथ बायो गैस प्लांट भी स्थापित किया जाएगा। इसके लिए मल्टीनेशनल कंपनी प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप मॉडल पर प्लांट लगाएगी।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर को स्मार्ट बनाने की मंशा पूरी होती नजर नहीं आ रही थी। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह यह थी सही ढंग से कूड़े का निस्तारण न होना। वहीं, कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि भी नहीं मिल पा रही थी। कूड़े के बढ़ते बोझ के कारण बाकरगंज का प्लांट कूड़े से पट गया और योजना फेल हो गई।

इसके बाद जिम्मेदार अफसरों ने नेशनल हाईवे पर रजऊ के पास गांव सथरापुर में प्लांट लगाने के लिए 10 एकड़ जमीन को उपयुक्त मानते हुए किसानों को मुआवजा देकर बैनामा करा लिया। निगम के नाम से जमीन होने के बाद सालिड वेस्ट मैनेजमेंट की योजना को धरातल पर उतारने में जिम्मेदार जुटे गए। यूरोपीय देशों में लगे कूड़ा प्लांट के साथ बायो गैस प्लांट की तर्ज पर है। जिस कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह सहारनपुर और अलीगढ़ में प्लांट लगा रहे हैं।

जो काफी बेहतर है। करीब दो दशक के कूड़े का आकलन कर सालिडवेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना नगर निगम करेगा। इस समय हर रोज निकलने वाले 450 से 500 मीट्रिक टन कूड़ा के भार और आने वाले समय में कूड़े का भार कितना हो सकता है, इसका आंकलन पर्यावरण विभाग ने कर लिया है। हर साल कूड़ा में कितनी बढ़ोतरी हो रही है। इसके बारे में पूरी रिपोर्ट तैयार की गई है। इसका डिजाइन आने वाले 20 सालों तक कूड़े के निस्तारण की योजना को लेकर होगा।

संबंधित समाचार