मिस्र में दो बसों की भिड़ंत, 7 लोगों की मौत, 11 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कायरो। मिस्र के मध्य प्रांत सोहाग में एक बड़ी और मीनी बस की आपस में जोरदार टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई तथा 11 अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया के अनुसार एक बस जो केना शहर से कायरो की तरफ जा रही थी वे मरसा मातृह की तरफ …

कायरो। मिस्र के मध्य प्रांत सोहाग में एक बड़ी और मीनी बस की आपस में जोरदार टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई तथा 11 अन्य लोग घायल हो गए।

स्थानीय मीडिया के अनुसार एक बस जो केना शहर से कायरो की तरफ जा रही थी वे मरसा मातृह की तरफ से अल बलबिश गांव जा रही बस से भीड़ गई जिसमे इन लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए है और बचाव अभियान चलाया जा रह है तथा घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उल्लेखनीय है कि मिस्र में परिवहन ढांचा बेहद ख़राब जिसके कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। पिछले साल मिस्र में सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 3,500 लोगों की मौत हो गई थी

 

संबंधित समाचार