मुरादाबाद: परीक्षा में परखी जाएगी शिक्षकों की प्रतिभा
मुरादाबाद,अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की प्रतिभा को परखने के लिए अब हर वर्ष परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने के लिए हर वर्ष शिक्षकों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी। जिसमें सभी शिक्षकों को पास होना आवश्यक होगा। बेसिक शिक्षा विभाग में गुणात्मक सुधार के लिए स्कूलों का …
मुरादाबाद,अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की प्रतिभा को परखने के लिए अब हर वर्ष परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने के लिए हर वर्ष शिक्षकों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी। जिसमें सभी शिक्षकों को पास होना आवश्यक होगा। बेसिक शिक्षा विभाग में गुणात्मक सुधार के लिए स्कूलों का कायाकल्प करने के साथ ही अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का संचालन किया जा रहा है।
जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की संख्या 1408 है। वहीं इन्हीं विद्यालयों 187 स्कूल अंग्रेजी माध्यम की तर्ज पर संचालित हो रहे हैं। इनमें पढ़ने वाले बच्चों को अब पढ़ाई के लिए जोर नहीं देना होगा, बल्कि शिक्षक उन्हें खेल-खेल में शिक्षा देंगे। इसके लिए पहले शिक्षकों को ब्लाक स्तर पर प्रशिक्षित किया जाएगा।
इसके बाद उन्हें परीक्षा के दौर से गुजरना होगा। विभाग का मानना है कि शिक्षकों के परीक्षा में शामिल होने से उन्हें जिम्मेदारी का एहसास होगा और वह बच्चों को बेहतर ढंग से शिक्षा दे सकेंगे। फिलहाल इन दिनों बेसिक शिक्षा विभाग में बदलाव का दौर प्रारंभ हो गया है। एक ओर स्कूलों की दशा को सुदृढ़ किया जा रहा और दूसरी तरफ अब शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। पिछले वर्ष हुए प्रशिक्षण में सभी बीआरसी पर बजट भेजकर प्रशिक्षण दिया गया था। जिममें प्रशिक्षण के लिए आने वाले शिक्षकों को नाश्ता, भोजन के साथ ही किराया भी दिया जाता था।
बेसिक शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण होने के बाद परीक्षा ली जाएगी। इससे शिक्षकों की क्षमता का आंकलन होगा। इसका उद्देश्य बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करना है।-योगेंद्र कुमार, बीएसए
