बाराबंकी: दरियाबाद विधायक ने चार गांवों के 300 लोगों को बांटे कंबल
बाराबंकी, अमृत विचार। दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा ने गुरुवार को चार गांवों के 300 लोगों कंबल बांटे। साथ ही गरीबों के लिए ठंड से बचाव को अलाव, रैन बसेरों व कंबल वितरण को निरंतर ध्यान रखने के निर्देश अन्य अधिकारियों को भी दिए। विधायक ने कहा कि भाजपा की सरकार गरीबों, किसानों व मजदूरों …
बाराबंकी, अमृत विचार। दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा ने गुरुवार को चार गांवों के 300 लोगों कंबल बांटे। साथ ही गरीबों के लिए ठंड से बचाव को अलाव, रैन बसेरों व कंबल वितरण को निरंतर ध्यान रखने के निर्देश अन्य अधिकारियों को भी दिए। विधायक ने कहा कि भाजपा की सरकार गरीबों, किसानों व मजदूरों के विकास के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है। भाजपा की कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है। जो भी वादे चुनाव के समय पार्टी ने किए उसे एक-एक कर पूरा किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ठंड में गरीबों की सहायता के लिए सभी को आगे आना चाहिए।कड़ाके की ठंड को देखते हुए भाजपा सरकार ने गरीबों के लिए कंबल देने का फैसला लिया और आज आप सब उससे लाभान्वित हो रहे हैं। उनके उत्थान के लिए कार्य कर रही है। तहसीलदार अखिलेश सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गांवों में पात्रों को चिह्रित कर कंबल का वितरण कराया जाएगा।
इसके अलावा विधायक ने विधुत दुर्घटना से हुई दो मवेशियो के मौत के मामले मे उनके स्वामी टिकैतनगर निवासी रामफेर व गोपालपुर निवासी रमापति दोनों लोगो को तीस तीस हजार रुपये की चेक वितरित की। चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता,कोतवाल नारदमुनि सिंह, राजकुमार पांडेय,राजकुमार सिंह ,पंकज मिश्रा, प्रदीप द्विवेदी,अरूण द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।
