सुजीत सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, घोसी उपचुनाव में होंगे सपा से प्रत्याशी

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

पूर्व विधायक स्व. सुधाकर सिंह के पुत्र हैं सपा उम्मीदवार

लखनऊ, अमृत विचार : घोसी विधानसभा सीट के विधायक सुधाकर सिंह के निधन के बाद रिक्त चल रही सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सपा ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पूर्व विधायक सुधाकर सिंह के पुत्र सुजीत सिंह को ही घोसी का टिकट दिया है। यह घोषणा सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने की है। सपा की इस घोषणा के बाद घोसी सीट पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

समाजवादी पार्टी ने इस सीट पर अपनी पार्टी के दिवंगत नेता सुधाकर सिंह की राजनीतिक विरासत और जनाधार को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। सुधाकर सिंह लंबे समय तक घोसी क्षेत्र की राजनीति में प्रभावशाली चेहरा रहे हैं और उनके नाम का क्षेत्र में आज भी खास प्रभाव माना जाता है। दूसरी तरफ किसी भी अन्य राजनीतिक दल ने अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। सूत्रों के अनुसार घोसी में उपचुनाव अप्रैल 2026 तक संभावित है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता