कड़ाके की ठंड में मानवीय अभियान, बेसहारा को बांटे शॉल, स्वेटर, कंबल और अन्य सामान 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : मातृशक्ति न्यास की टीम ने मानवीय सेवा का एक और मिशाल पेश किया है। संस्था की टीम बंथरा स्थित गढ़ी चुनौती गांव पहुंची, जहां जरूरतमंद लोगों को शॉल, स्वेटर, कंबल, टोपी और मोजे वितरित किए। साथ ही सहयोग राशि भी प्रदान की।

मातृशक्ति का यह अभियान ठंड के पूरे मौसम में जारी रहता है, जिसमें टीम विभिन्न गांवों और सड़क किनारे जीवन यापन करने वाले लोगों तक पहुंचकर उनकी मदद करती है।

मातृशक्ति न्यास की संस्थापिका निशि त्रिपाठी ने बताया कि हम लोग को जहां भी जरूरतमंद लोगों की जानकारी मिलती है,वहां टीम के सदस्य जाते हैं और मदद पहुंचाते हैं।  यह प्रयास हमेशा जारी रहेगा, ताकि ठंड में लोगों को मदद मिल सके। 

इस अवसर पर अनीता सिंह, प्रीति शुक्ला, सौम्या पांडे, गायत्री तिवारी, विनीता पांडे, अनुज चौधरी, अंजलि, कुसुमलता, रेनू गुप्ता, सरिता देवी, कुसुम सिंह, सुभाषिनी, खुशबू पाल, सोनी और पिंकी शुक्ला, गीतांजलि मौजूद रहीं।

संबंधित समाचार