आज का राशिफल : 28 दिसंबर 2025

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष- आज लंबी दूरी की यात्रा बिल्कुल न करें। आप थोड़ा सुस्त सा महसूस करेंगे। पुराना कर्ज आपको बहुत ज्यादा परेशान करेगा। किसी को भी कोई वादा न करें वरना आपको लगातार मानसिक दबाव का सामना करना पड़ेगा।

वृष- आज नया काम शुरू करने के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। व्यापार में आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति से आपको धन लाभ होगा। अचल संपत्ति की खरीदारी का विचार बनाएंगे। सामाजिक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं।

मिथुन- आज आप दूसरों की मदद को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। सभी काम आराम से व धीमी गति से करेंगे, लेकिन फिर भी आपका कोई काम नहीं रुकेगा। आप आवश्यक कार्यों को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। संतान का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क- आज चंचलता पर नियंत्रण रखना आपके लिए बहुत जरूरी है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपको कमतर आंक सकते हैं। मन अनैतिक कार्यों की तरफ भागेगा। घरेलू वातावरण थोड़ा अशांत रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर परिजनों के साथ उलझने से बचें।

सिंह- आज घर पर भी आपका मन नहीं लगेगा। मेडिटेशन और योग आपको हर तरह से लाभ पहुंचाएगा। आप अवसरों को चूक सकते हैं। कामुक विचार आपको लक्ष्य से भटका सकते हैं। बहुत तलाभुना और जंक फूड खाने से बचें।

कन्या- आज घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर से प्रेशर कम होगा। परिजनों के साथ हर्षोल्लास का आनंद उठाएंगे। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। बड़ा व्यवसायिक अनुबंध हो सकता है।
 
तुला- आज उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें। अपनी छिपी हुई प्रतिभा को उभारने के लिए प्रयास करेंगे। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के बावजूद अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पूजा-पाठ आदि को लेकर दिखावे से बचें।

वृश्चिक- आज आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। प्रेमी जन के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। कारोबार को लेकर बड़ा जोखिम न लें। संतान को लेकर आपको खर्च ज्यादा करना पड़ सकता है। पैरों में थकान के कारण थोड़े अनमने रहेंगे।

धनु- आज व्यापार के दृष्टिकोण से समय ठीक नहीं है। पुराने साथियों के साथ मुलाकात होगी। मानसिक तनाव के कारण आप परेशान होंगे। महत्वपूर्ण उपकरण या वाहन खराब हो सकता है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करें।
 
मकर- आज दोपहर के बाद आपको आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी। कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नए मित्र बन सकते हैं।

कुंभ- आज लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं, इसीलिए नाप-तौल कर बातें करें। परिस्थितियों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। अनावश्यक बातों पर आपको ध्यान नहीं देना चाहिये। नजदीकी रिश्तेदार आपसे धन उधार मांग सकते हैं।

मीन- आज नई परियोजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। अपने व्यक्तित्व को लेकर काफी आशावादी रहेंगे। समाज में आपकी छवि निखरेगी। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। परिवार के लोगों की जरूरतों पर धन खर्च करें।