Moradabad: कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचारधारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर रविवार को महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम के नेतृत्व में चौमुखापुल स्थित कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस ध्वज फहराया गया और पार्टी की गौरवशाली विरासत को याद किया गया।

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है जिसने देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराया। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस अपने स्थापना के 140 वर्ष पूर्ण कर रही है, जो इसके अटूट सेवा भाव और जन-जन के विश्वास का प्रतीक है। अन्य वक्ताओं ने भी कांग्रेस के ऐतिहासिक सफर, त्याग और बलिदान पर प्रकाश डाला। कहा कि देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस के नेताओं ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। आजादी के आंदोलन से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक कांग्रेस का योगदान अतुलनीय है। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वह कांग्रेस की नीतियों और राहुल गांधी के प्रेम व सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।

इस दौरान असद मौलाई, नजाकत ठेकेदार, अरशद परवेज, नदीम उद्दीन, मोअज्जम अली, भारतीय परवेज इस्लाम, परवेज उर्फ नन्ने, इस्तेकार,सद्दाम, मो. जुनैद, कार्यालय सचिव रिजवान रईस, मो. शादान, अनुराग शर्मा, नेम सिंह, बब्बन खान, जमीर अहमद, शमशेर खान, मजहर खन, अफसर खान, मोहसिन खान, वाहिद सैफी, सोनी सैफी, युसुफ अंसारी, तबस्सुम, गौसिया खान, बन्ने पहलवान, अनमोल गुप्ता, जावेद नबी खान, अनुराग कुमार, अंशुल शर्मा, महफूज अली, अहमद अयाज, जहीर, नदीम उर्फ गुड्डन, रफीक मसूदी आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज