आज का राशिफल : 29 दिसंबर 2025
मेष- आज परिवार में आंतरिक मतभेद उभर सकते हैं। अव्यवहारिक निर्णय लेने से नुकसान होगा। सरकारी कार्यों में मनोनुकूल परिणाम मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। बहुप्रतीक्षित कार्यो में कुछ विलंब हो सकता है। धन उधार देने से बचें। दर्द की शिकायत हो सकती है।
वृष- आज पड़ोसियों से संबंध खराब हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मतभिन्नता हो सकती है। दवाइयों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। व्यवसाय में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। मेहनत से पीछे न हटें और अपना काम करते रहें।
मिथुन- आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर सकते हैं। व्यापारियों को योजनाओं में सफलता मिलेगी। बहुप्रतीक्षित कार्यों में सफलता मिलेगी। सेहत को लेकर समस्या दूर होगी। प्रेमी जन को आप आज कुछ उपहार दे सकते हैं।
कर्क- आज जीवनसाथी की बातों को महत्व अवश्य दें। नजदीकी संबंधों में संवादहीनता उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र में गलतियों को बार-बार न दोहरायें। यात्रा के दौरान असुविधाजनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। गुस्से में आपके काम बिगड़ सकते हैं।
सिंह- आज आपके सभी काम सफल होंगे। जीवनसाथी आपको अच्छा उपहार दे सकते हैं। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। यदि आप शॉपिंग कर रहे हैं तो उसमें आपको भारी छूट मिल सकती है। मित्र व संबंधी आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं।
कन्या- आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। अपने शौक और मनोरंजन पर धन खर्च कर सकते हैं। आर्थिक मामलों को लेकर सावधान रहेंगे। प्रेम संबंधों में परस्पर सम्मान की भावना का ध्यान रखें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपको भ्रमित कर सकते हैं।
तुला- आज कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की प्रशंसा होगी। आप दूसरों की मदद को लेकर तत्पर रहेंगे। उत्तम भोजन का आनंद उठायेंगे। किसी शुभ कार्य को लेकर मन में शंका उत्पन्न हो सकती है। विपरीत लिंग के लोग आपसे आज काफी आकर्षित रहेंगे।
वृश्चिक- आज विदेश में व्यापार करने के अवसर मिलेंगे। जो लोग पहले से विदेश में काम कर रहे हैं उन्हें बड़े व्यापारिक अनुबंध मिल सकते हैं। परिजनों के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी देवस्थल की यात्रा कर सकते हैं।
धनु- आज नई नौकरी की शुरुआत कर सकते हैं। प्रेम विवाह को लेकर परिवार में चर्चा हो सकती है। घर में हास्य व मनोरंजन का माहौल रहेगा। किसी शुभ कार्य को लेकर मन में शंका उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी के साथ पर्यटन पर जाने के लिये दिन उत्तम है।
मकर- आज अपनी पुरानी गलतियों को स्वीकारें व उसे दूर करने का प्रयास करें। सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। मन में अनिष्ट का भाव रहेगा। अपनी योजनाओं को दूसरों से शेयर न करें। किसी तरह की बहसबाजी से आपको बचना चाहिए।
कुंभ- आज परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। जहां आवश्यक न हो वहां बोलने से बचें। व्यर्थ के खर्चों के कारण बजट गड़बड़ा सकता है। आज आवश्यक न हो तो दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
मीन- आज धार्मिक क्रियाओं में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। मतभेदों को दूर करने में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में किसी तकनीक त्रुटि के दूर होने से राहत मिलेगी। उच्च शिक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। मित्रों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।
