बरेली: बोलेरो ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत
अमृत विचार, हाफिजगंज/बरेली। साइकिल सवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद उसके परिवार का रो-रो कर बुरा हाल …
अमृत विचार, हाफिजगंज/बरेली। साइकिल सवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद उसके परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
भुता थाना क्षेत्र के गांव गिरधरपुर जयदेवराम निवासी 50 वर्षीय हीरालाल पुत्र रीतराम हाफिजगंज के गांव कटैइया में रहने वाले एक रिश्तेदार के घर गए थे। वह गुरुवार की दोपहर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही बीसी रम्पुरा गांव के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हीरालाल की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत के बाद कार चालक कार को लेकर भाग रहा था।
इसी बीच आसपास के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार को थाने ले जाकर चालक को हिरासत में ले लिया। घटना की सूचना पर हीरालाल के बेटे श्रीपाल, सुरेश, यशपाल भी मौके पर पहुंच गए।
