आज का राशिफल : 30 दिसंबर 2025

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष- आज जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। धर्म-कर्म में आप काफी सक्रिय हो सकते हैं। आर्थिक उलझनों का निवारण हो सकता है। आपकी इच्छाओं के पूरा होने के योग बन रहे हैं। मित्र आपकी सहायता करने का प्रयास करेंगे।

वृष- आज दिन की शुरुआत कुछ नकारात्मक रहेगी। मन में अप्राकृतिक और अव्यवहारिक विचारों का जमावड़ा लगा रहेगा। पिता से झगड़ा हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम में हाथ न डालें। प्रेम संबंधों को लेकर भावुक हो सकते हैं।

मिथुन- आज मार्केटिंग से जुड़े कारोबार में उत्तम प्रगति होगी। प्रेम संबंध को वैवाहिक स्वरूप भी दे सकते हैं। आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। अपने परिजन व दोस्तों के साथ समय बिताएं। विद्यार्थियों को किसी उपलब्धि के लिए सम्मान मिल सकता है।

कर्क- आज आप अपने परिजनों के साथ समय बिताना काफी पसंद करेंगे। यात्रा काफी शुभ व मंगलमय रहने वाली है। आपके व्यवहार व सिद्धांतों से कई लोग प्रभावित रहने वाले हैं। होटल कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी।

सिंह- आज दिन की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। उच्च शिक्षा में बड़ा शानदार प्रदर्शन करेंगे। दोपहर के बाद काम तेजी से गति पकड़ेंगे। धर्म-कर्म में आप रुचि ले सकते हैं। सेहत में आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी।

कन्या- आज किसी से व्यर्थ में न उलझे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप करना उचित नहीं है। अपना चरित्र अच्छा रखें। विवाह सुख में कुछ न्यूनता रहेगी। आकस्मिक धन हानि होने के योग बन रहे हैं। व्यस्तता के बावजूद अपने काम पर ध्यान दें।

तुला- आज करियर में आपको बड़े मौके मिल सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा लाभ व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य सुख का भरपूर आनंद लेंगे। आप काफी रोमांटिक मूड में रहने वाले हैं। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय बिताएंगे।

वृश्चिक- आज आलस्य के कारण महत्वपूर्ण काम अटक सकते हैं। ननिहाल पक्ष में किसी परिजन का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप प्रतिस्पर्धियों के सामने बचाव के मूड में रहेंगे। आप कुछ प्रभावशाली लोगों के व्यक्तित्व और उनकी सफलता से काफी प्रेरित रहेंगे।

धनु- आज महत्वपूर्ण व्यापारिक संबंध बन सकते हैं। प्रेमी जन के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। पिता के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। संतान की उन्नति से आपको प्रसन्नता होगी।

मकर- आज यात्राओं के लिए दिन शुभ नहीं है। निजी संबंधों में कुछ न्यूनता महसूस होगी। अपनी जीवनशैली पर ध्यान अवश्य दें। आप थोड़े अव्यवहारिक हो सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन व मंहगे उत्पादों का प्रयोग आपको मानसिक संतोष की अनुभूति कराएगा।

कुंभ- आज आप अपने कुशल वाक् चातुर्य से महत्वपूर्ण परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर लेंगे। किसी उत्सव में सम्मिलित होने का निमंत्रण मिल सकता है। अधिकारियों के साथ वेतन बढ़ाने को लेकर चर्चा कर सकते हैं। रोगों से छुटकारा मिलेगा।

मीन- आज जल्दबाजी में कोई बड़ा निवेश न करें। अधिकारी वर्ग आपके काम में कमी निकाल सकते हैं। आपको स्वास्थ्य में काफी ध्यान देना चाहिए। आय के स्रोतों में कमी या सकती है। अनुपयोगी गतिविधियों में अपना समय बर्बाद न करें।