Bareilly : दिनभर चली हवाओं से कांपे लोग, धूप से भी नहीं मिली राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के चलते बरेली और आसपास के तराई क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप तेज हो गया है। मौसम विभाग ने जिले में अगले 24 घंटों के लिए जिले में घने से बहुत घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। 

सोमवार को दृश्यता सुबह के समय बाहरी इलाकों और हाईवे पर 50 मीटर के आसपास रही। दिनभर शीतलहर जैसी स्थिति बनी रही। दोपहर में हल्की धूप खिली लेकिन इससे राहत नहीं मिली। दोपहर बाद घर से निकले लोग भी गर्म कपड़ों का सहारा लेकर निकले।

संबंधित समाचार