यूपी कैडर में आईएएस के 27 पद बढ़े, कुल संख्या हुई 683

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

डीओपीटी के कैडर रिव्यू के बाद स्टेट कैडर में 9 नए पद स्वीकृत

2026 में पीसीएस से आईएएस बनने वाले अफसरों की संख्या 30

लखनऊ, अमृत विचार: केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करते हुए आईएएस कैडर में बड़ा विस्तार किया है। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने कैडर रिव्यू के बाद यूपी में आईएएस अधिकारियों के 27 अतिरिक्त पद बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही प्रदेश में आईएएस अधिकारियों की कुल स्वीकृत संख्या 683 हो गई है। इस संबंध में केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

कैडर रिव्यू के तहत डीओपीटी ने यूपी स्टेट कैडर में भी 9 नए आईएएस पद बढ़ाए हैं। माना जा रहा है कि इससे शासन-प्रशासन में अधिकारियों की उपलब्धता बढ़ेगी और विकास, कानून-व्यवस्था व योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। लंबे समय से लंबित पदोन्नतियों और कार्यभार के दबाव को कम करने की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है।

2026 में पीसीएस से आईएएस बनने वाले 30 अधिकारी

कैडर विस्तार का सीधा लाभ पीसीएस अधिकारियों को मिलेगा। वर्ष 2026 में पीसीएस से आईएएस पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। प्रस्तावित सूची में 2010 और 2011 बैच के कई वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी शामिल हैं, जो वर्तमान में मंडल, जनपद और प्राधिकरण स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।

संभावित पदोन्नति सूची में शामिल अधिकारी

डॉ. विश्राम (2010) – अपर आयुक्त, मिर्जापुर

अशोक कुमार कनौजिया (2010) – जॉइंट डायरेक्टर, युवा कल्याण, लखनऊ

पुष्पराज सिंह (2010) – सचिव, गोरखपुर विकास प्राधिकरण

संजय कुमार सिंह (2010) – एडीएम (ई), मुजफ्फरनगर

राज कुमार द्विवेदी (2010) – अपर आयुक्त, मिर्जापुर

राकेश कुमार पटेल (2010) – अपर आयुक्त, लखनऊ

सुशीला (2010) – अपर आयुक्त, कानपुर

आलोक कुमार (2010) – एडीएम (एफआर), गोंडा

वैभव मिश्रा (2011) – एडीएम (एफआर), कुशीनगर

विवेक श्रीवास्तव (2011) – सचिव, एलडीए, लखनऊ

योगानन्द पांडेय (2011) – एडीएम सिटी, अयोध्या

प्रदीप कुमार यादव (2011) – एडीएम, सहारनपुर

अमित कुमार (2011) – अपर आयुक्त, मेरठ मंडल

पूनम निगम (2011) – डिप्टी सेक्रेटरी, यूपीपीएससी, प्रयागराज

डॉ. नितिन मदान (2011) – एडीएम (ई), रामपुर

हर्ष देव पांडेय (2011) – परीक्षा नियंत्रक, यूपीपीएससी

शैलेंद्र कुमार सिंह (2011) – ओएसडी, यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण

नरेंद्र बहादुर सिंह (2011) – एडीएम (एफआर), लखीमपुर खीरी

संतोष बहादुर सिंह (2011) – एडीएम (ई), सहारनपुर

पंकज वर्मा (2011) – सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण

विजय कुमार सिंह (2011) – सीआरओ, देवरिया

अतुल कुमार (2011) – अपर नगर आयुक्त, मुरादाबाद

अमित सिंह (2011) – डिप्टी चीफ इलेक्शन ऑफिसर, लखनऊ

प्रियंका सिंह (2011) – एडीएम (एफआर), हरदोई

अमित कुमार (2011) – एडीएम (ई), कानपुर देहात

डॉ. सुनील कुमार वर्मा (2011) – एडिशनल कमिश्नर, जीएसटी, लखनऊ

गरिमा स्वरूप (2011) – ओएसडी, चुनाव आयोग, लखनऊ

संदीप कुमार (2011) – एडीएम (एफआर), हापुड़

राकेश कुमार सिंह – एडीएम (एफआर), लखनऊ

डॉ. वैभव शर्मा – एडीएम (एफआर), बदायूं

संबंधित समाचार