Lucknow Darshan Tour: 7 से डबल डेकर ई-बस से करें लखनऊ दर्शन, जानें कब और कैसे चलेंगी ये बसें

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : 7 जनवरी से ''लखनऊ दर्शन टूर'' का संचालन होगा। पर्यटक डबल डेकर ई-बस से हेरीटेज टूर करेंगे। उनके लिए सुबह व शाम दो शिफ्ट में बसें चलेंगी। 3 जनवरी को डबल डेकर ई-बस का मॉक ट्राइल किया जाएगा। शुक्रवार को आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने संचालन संबंधित जानकारी करके आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने लखनऊ दर्शन टूर की बैठक में संभावित रूट, समय-सारिणी, टिकट व्यवस्था, सुरक्षा मानकों, यात्री सुविधाओं, प्रचार-प्रसार रणनीति व विभिन्न विभागों के बीच समन्वय पर विस्तार से चर्चा की। अफसरों को निर्देश दिए कि डबल डेकर ई-बस में यात्रियों की सुविधा के लिए अनुभवी गाइड, स्वच्छता, बैठने की उचित व्यवस्था व आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्था की जाए। एमडी यूपी स्टेट टूरिजम ने बताया कि डबल डेकर ई-बस सुबह 8ः30 से 11ः30 बजे तक व शाम को 4 से 7 बजे तक पर्यटकों को लखनऊ दर्शन टूर कराएंगी। बस में ड्राइवर समेत 66 पर्यटक एक साथ टूर कर सकेंगे। संचालन से पहले 3 जनवरी को डबल डेकर ई-बस का मॉक ट्राइल करेंगे। मंडलायुक्त ने नगर निगम और एलडीए को आवासीय क्षेत्र में पिकअप एवं ड्रॉप पॉइंट्स पर प्रकाश, स्वच्छता और पार्किंग के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए।

बैठक में एमडीयूपी स्टेट टूरिजम, सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण, अपर नगर आयुक्त, परिवहन विभाग, पर्यटन विभाग समेत अन्य अधिकारियों के साथ प्रस्तावित '' की बैठक की।

व्यवस्थाओं के साथ मोटर वाहन नियमों का करें पालन

मंडलायुक्त ने यूपी स्टेट टूरिजम को निर्देश दिए कि बसों की उपलब्धता, पार्किंग एवं चार्जिंग सुविधा, चालक एवं किराया वसूली एजेंट की व्यवस्था करें। साथ ही उप्र मोटर वाहन नियमों के अनुरूप वाहनों का नियमित रखरखाव, फिटनेस प्रमाणन, प्रदूषण जांच एवं बीमा सुनिश्चित करें। इससे यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं परिवहन में परेशान न हो। लखनऊ दर्शन टूर न केवल शहर की पर्यटन क्षमता को सुदृढ़ करेगा, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल होगी।

संबंधित समाचार