लोक गायिका नेहा राठौर ने दर्ज कराया बयान, पहलगाम आतंकी हमले पर की थी अमर्यादित टिप्पणी

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

हजरतगंज थाने शनिवार देर शाम पति के साथ पहुंची

लखनऊ, अमृत विचार: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर शनिवार को हजतरगंज थाने में पति के साथ बयान दर्ज कराने पहुंची। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर नेहा ने अपने एक्स अकाउंट पर अमर्यादित टिप्पणी की थी। जिस पर हजरतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तारी की तैयारी कर ली थी। इससे बचने के लिए शनिवार देर शाम थाने पहुंची।

पुलिस के मुताबिक, नेहा सिंह राठौर को बयान दर्ज कराने के लिए कई बार नोटिस भेजा गया था, लेकिन वह लगातार बीमारी का हवाला देकर टालती रहीं। हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद पेश न होने पर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी थी। इसी बीच गिरफ्तारी से बचने के लिए नेहा शनिवार देर शाम हजरतगंज थाने पहुंचीं और विवेचक के समक्ष बयान दर्ज कराया। देर शाम को सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ कि नेहा सिंह राठौर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि इसकी पुष्टि मध्य जोन के किसी अधिकारी ने नहीं की है।

यह था मामला:

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले को लेकर बाद नेहा सिंह राठौर ने अपने एक्स अकाउंट पर कई विवादित पोस्ट किए थे। मामले में 27 अप्रैल को कुर्सी रोड स्थित वुडलैंड पैराडाइज निवासी अभय प्रताप सिंह की तहरीर पर हजरतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

संबंधित समाचार