Moradabad: सीतापुर की डोरमेट और दारियां खींच रही ध्यान, प्रदेश भर के उत्पाद एक ही छत के नीचे मिलेंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कांठ रोड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक के ग्राउंड में आयोजित स्टेट हैंडलूम एक्सपो इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बीती 23 दिसंबर से शुरू हुआ और पांच जनवरी यानी सोमवार को संपन्न होगा। एक्सपो में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हथकरघा कारीगरों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की व्यापक श्रृंखला प्रदर्शित की गई है, जिसे देखने और खरीदने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

एक्सपो में सीतापुर की डोरमेट और दारियां खासा ध्यान खींच रही हैं। वहीं, झांसी की बेडशीट, ड्रेसिंग मटेरियल, चादरें और तौलिये विभिन्न साइज और आकर्षक कलर कॉम्बिनेशन में उपलब्ध हैं। मऊ, प्रतापगढ़ और बनारस से आई बनारसी साड़ियां, सूट, टॉप सहित अन्य हथकरघा उत्पाद महिलाओं को खूब पसंद आ रहे हैं। पारंपरिक डिजाइनों और बेहतरीन कारीगरी के चलते इन उत्पादों की मांग लगातार बनी हुई है।

भदोही के कालीन भी एक्सपो की शान बढ़ा रहे हैं। अलग-अलग साइज और रंगों में उपलब्ध इन कालीनों की गुणवत्ता और डिजाइन लोगों को आकर्षित कर रही है। इसके अलावा सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए कंबल, सलीन की रजाइयां, चादर, लिहाफ, कवर तथा आर्टीजन्स द्वारा तैयार की गई दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी उचित दामों पर उपलब्ध कराई गई हैं। ग्राहकों का कहना है कि यहां उन्हें बाजार की तुलना में बेहतर गुणवत्ता के उत्पाद वाजिब कीमत पर मिल रहे हैं।

स्वदेशी और हस्तनिर्मित उत्पादों को अपनाने की अपील
सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग के अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि स्टेट हैंडलूम एक्सपो का उद्देश्य प्रदेश के हथकरघा कारीगरों को सीधा बाजार उपलब्ध कराना और उनकी कला को प्रोत्साहित करना है। कहा कि इस एक्सपो के माध्यम से कारीगरों को अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे एक्सपो में पहुंचकर स्वदेशी और हस्तनिर्मित उत्पादों को अपनाएं, जिससे स्थानीय कारीगरों की आय बढ़े और पारंपरिक उद्योग को मजबूती मिल सके।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता