आज का राशिफल : 05-01-2026
मेष- आज विवादों से दूर रहें वरना आपकी छवि खराब हो सकती है। अपनी गलतियों को स्वीकार कर उसमें सुधार कर लेना हितकर होगा। स्वार्थी प्रवृत्ति के मित्रों के कारण आपको परेशानी होगी। जीवनसाथी की सेहत कुछ खराब हो सकती है।
वृष- आज परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहने वाला है। योजनाबद्ध तरीके से आप सभी काम करेंगे। व्यवसाय में आपको अचानक धन लाभ प्राप्त होगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के लिए दिन उत्तम है।
मिथुन- आज आपकी कार्यशैली से लोग बहुत प्रसन्न रहेंगे। लंबे समय से चली आ रही कोई समस्या दूर होगी। काम की अधिकता के बावजूद आप अत्यंत प्रसन्न रहेंगे। अपने सहकर्मियों पर विश्वास बनाए रखें। नई जॉब के ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं।
कर्क- आज अपनी योग्यता को सिद्ध करने के अवसर मिलेंगे, लेकिन आप अपनी लापरवाही से उन अवसरों को खो सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ा गंभीरता दिखाना आवश्यक है। व्यर्थ की यात्राओं में आपका समय व्यर्थ हो सकता है।
सिंह- आज आप दिखावे में अधिक धन खर्च कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप जल्दी में काम समेटने की कोशिश कर सकते हैं। अधिकारी वर्ग आपके प्रति सम्मान का भाव रखेगा। भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। शुभचिंतकों का निरादर न करें।
कन्या- आज किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है। व्यवसाय में आपको बड़ा धन लाभ होगा। बेरोजगार लोगों को नई जॉब मिल सकती है। इसके कारण आपके आत्मविश्वास में अत्यंत वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को कठिन समस्याओं का हल मिलेगा।
तुला- आज कार्यस्थल में आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। करियर को लेकर योजना बनाने के लिए बुजुर्गों से सलाह ले सकते हैं। आप गृहकार्यों में अत्यंत व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ेगा।
वृश्चिक- आज आप लगन और उत्साह से काम करेंगे। गूढ़ विद्याओं में आप रुचि लेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अनुशासन का अत्यधिक ध्यान रखेंगे। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में आपको लाभ मिलेगा। मानसिक शांति के लिए आप कुछ समय अकेले में बिताना चाहेंगे।
धनु- आज किसी रिश्तेदार को लेकर परेशान हो सकते हैं। दांपत्य संबंधों में किसी कारण झगड़ा हो सकता है। बच्चों को सिरदर्द की समस्या हो सकती है। महिलाओं को मासिक धर्म संबंधी समस्या होने की संभावना है। आपके खर्चों में वृद्धि होगी।
मकर- आज शेयर मार्केट से आपको बड़ा धन लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आपकी मनोकामना की पूर्ति होगी। प्रिय मित्रों के साथ आप समय बिताना चाहेंगे। धन का लेन-देन सावधानी पूर्वक करें।
कुंभ- आज नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। अपनी रुचि के अनुसार काम करने से आपको लाभ होगा। आपको अपने आत्मसम्मान की चिंता रहेगी। तकनीक संबंधी कार्यों में आपको धन लाभ मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा करने के योग बन रहे हैं।
मीन- आज व्यवसाय में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। मित्रों के माध्यम से आपको शुभ सूचना मिल सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में शानदार परिणाम मिलेंगे। गैरकानूनी कार्यों से आपको दूर रहना चाहिए। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।
