संभल: आंदोलन करने पर किसानों को भेजा 50 लाख रुपए का नोटिस, पुलिस ने कहा कम करेंगे राशि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में किसान आंदोलन में शामिल होने वाले छह किसानों को 50-50 लाख रुपये के निजी मुचलका भरने का नोटिस दिया गया। इसमें भारतीय किसान यूनियन असली के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, जयवीर सिंह, सतेंद्र, वीर सिंह और रोहदास शामिल हैं। यह नोटिस उपजिलाधिकारी संभल की तरफ से जारी किया गया था। …

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में किसान आंदोलन में शामिल होने वाले छह किसानों को 50-50 लाख रुपये के निजी मुचलका भरने का नोटिस दिया गया। इसमें भारतीय किसान यूनियन असली के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, जयवीर सिंह, सतेंद्र, वीर सिंह और रोहदास शामिल हैं। यह नोटिस उपजिलाधिकारी संभल की तरफ से जारी किया गया था। हालांकि पुलिस ने इस राशि को चूक बताते हुए सुधार की बात की है। वहीं किसानों का कहना है कि इस तरह का नोटिस जारी करना ही लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।

नोटिस में ये भी कहा गया कि किसान लोगों को भड़का रहे हैं और झूठी अफवाह फैला रहे है जिससे शांति भंग हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संभल में 50 लाख रुपये का यह नोटिस 6 किसान नेताओं को जारी किया गया है, जिसमें से अधिकांश भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी हैं। ऐसे ही 6 अन्य को 5 लाख के बॉन्ड का नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस 12 और 13 दिसंबर को सीआरपीसी की धारा 111 के तहत जारी किया गया है।

संबंधित समाचार