बाइडेन ने देव हालांद को गृह मंत्री नामित किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिकी कांग्रेस की सदस्य देव हालांद को गृह मंत्री के रूप में नामित किया है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार अगर देव हालांद के नाम की पुष्टि हो जाती है, तो वह इस विभाग का नेतृत्व करने वाली अमेरिका की पहली मूल निवासी बन जायेगी। वह …

वाशिंगटन। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिकी कांग्रेस की सदस्य देव हालांद को गृह मंत्री के रूप में नामित किया है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार अगर देव हालांद के नाम की पुष्टि हो जाती है, तो वह इस विभाग का नेतृत्व करने वाली अमेरिका की पहली मूल निवासी बन जायेगी।

वह पहली ऐसी कैबिनेट मंत्री भी बन जायेगी, जो मूल निवासी हैं। हाल के सप्ताह में मूल अधिकार समूह और प्रगतिशील डेमोक्रेट ने न्यू मेक्सिको से सांसद के नामांकन को आगे बढ़ाया था।

हालांद (60)लागुना प्यूब्लो जनजाति की सदस्य हैं और उनका नाम 2018 में कांग्रेस के लिए चुनी गई पहली दो मूल अमेरिकी महिलाओं में से एक के रूप में इतिहास में दर्ज है।

संबंधित समाचार