T20 विश्व कप की नेपाल टीम का ऐलान, पॉडेल करेंगे कप्तानी...इन खिलाड़ियों के नाम शामिल  

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

काठमांडू। नेपाल के टी20 विश्व कप दल में ऑफ़ स्पिनर शेर मल्ला को शामिल किया गया है और उन्हें पहली बार राष्ट्रीय टीम का बुलावा आया है। नेपाल ने अपने दल में ऑलराउंडर बासिर अहमद को शामिल किया है जबकि पिछले साल अक्तूबर में टी20 विश्व कप क्वालिफ़ायर में टीम का हिस्सा रहे कुशल मल्ला को विश्व कप दल में जगह नहीं मिली है। शीर्ष क्रम बल्लेबाज़ रोहित पॉडेल टी20 विश्व कप में टीम की अगुवाई करेंगे जबकि दीपेंद्र सिंह ऐरी टीम के उपकप्तान होंगे।

मल्ला को नेपाल प्रीमियर लीग में उनके प्रदर्शन का इनाम मिला है जहां उन्होंने 17 विकेट हासिल किए थे और वह टूर्नामेंट में संयुक्त तौर पर सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। शेर मल्ला ने 17 विकेट 10 मुक़ाबलों में 6.50 की किफ़ायती इकॉनमी से हासिल किए थे। उन्होंने लुंबिनी लायंस को ख़िताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी जबकि इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का ख़िताब जीता था। 

नेपाल के दल में मजबूत शीर्ष क्रम बल्लेबाज़ों और ऑलराउंडरों का संयोजन है। नेपाल की गेंदबाज़ी लेग स्पिनर संदीप लैमिछाने के इर्द गिर्द रहेगी और ललिच राजबंशी, मल्ला और ऐरी स्पिन विभाग में उनके सहयोगी की भूमिका अदा करते नज़र आएंगे। करण केसी तेज गेंदबाज़ी विभाग की अगुवाई करते नजर आएंगे और उन्हें नंदन यादव, सोमपाल कामी और ऑलराउंडर गुलशन झा का साथ मिलेगा।

नेपाल के 15 सदस्यीय दल में ऑलराउंडर प्रमुख भूमिका अदा करते नजर आ सकते हैं। 23 वर्षीय पॉडेल बल्लेबाज़ी इकाई की अगुवाई करते नजर आएंगे जबकि उन्हें शीर्ष क्रम में आक्रामक कुशल भुर्तेल और आसिफ शेख का सहयोग मिलेगा। 

वहीं निचले क्रम में फ़िनिशिंग टच देने के लिए झा और ऐरी मौजूद होंगे। नेपाल ने 2024 टी20 विश्व कप में चार मुक़ाबले खेले थे लेकिन उन्हें एक भी मुक़ाबले में जीत हासिल नहीं हुई थी। हालांकि उन्होंने बंगलादेश और दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ करीबी मुक़ाबला खेला था। नेपाल का विश्व कप अभियान 8 फ़रवरी को वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ शुरू होगा। यहीं उन्हें अपने चारों ग्रुप मुक़ाबले खेलने हैं। 

T20 विश्व कप के लिए नेपाल का दल

रोहित पॉडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी (उपकप्तान), संदीप लैमिछाने, कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, संदीप जोरा, आरिफ शेख, बासिर अहमद, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, गुलशन झा, ललित राजबंशी, शेर मल्ला, लोकेश बाम राज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात