Bareilly : छात्रा का अपहरण करके धर्म परिवर्तन का प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

अजमेर शरीफ ले जाते समय मथुरा में जीआरपी ने लड़की को किया था बरामद

बरेली, अमृत विचार। नाबालिग छात्रा का अपहरण करके आरोपी उसका धर्म परिवर्तन कराने के इरादे से अजमेर शरीफ लेकर जा रहा था। लड़की के पिता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने जीआरपी की मदद से छात्रा को मथुरा रेलवे स्टेशन पर बरामद कर लिया, लेकिन आरोपी फरार हो गया। क्योलड़िया पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी 17 साल की बेटी को रेहान अपने भाई और सहयोगियों की मदद से बहला फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा और आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी की लोकेशन पता की। उसकी लोकेशन मथुरा स्टेशन के पास मिली। क्योलड़िया पुलिस ने जीआरपी से संपर्क करके लड़की और आरोपी के फोटो भेजे। जीआरपी ने ट्रेन में चेकिंग के दौरान अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया, लेकिन आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

क्योलडिया पुलिस ने गुरुवार को आरोपी रेहान को डैम चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी क्योलड़िया वेद सिंह, एसआई देशराज सिंह, अरिमर्दन सिंह, हेड कांस्टेबल नवीन कुमार, कांस्टेबल सचिन कुमार, सुधीर कुमार, महिला कांस्टेबल सोनी शामिल रही।

प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास
पकड़े गए आरोपी रेहान ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह कस्बा क्योलाड़िया का निवासी है। उसने कक्षा पांच तक पढ़ाई की है। 5 साल से जयपुर में रहकर प्लम्बर का काम करता है। आरोपी ने बताया कि लड़की को उसने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद वह उसे मुस्लिम धर्म स्वीकार कराने के उद्देश्य से अजमेर शरीफ में चादर चढ़ाने के लिए ले जा रहा था।

संबंधित समाचार