यूपी के इस जिले से डिपोर्ट किये जायेगें 38 बांग्लादेशी... सजा पूरी, रिहाई के बाद भेजा जायेगा वापस
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में अवैध रुप से निवास करने के जुर्म में जेल की सजा काट रहे बांग्लादेश के 38 नागरिकों को सजा पूरी होने के बाद उनके देश रवाना किया जायेगा। जानकारी के मुताबिक 10 जनवरी को पुलिस प्रशासन जिला जेल से रिहाई के बाद सभी लोगों को बांग्लादेश बॉर्डर के लिये रवाना करेगा। थाना सिकंदरा इलाके में बांग्लादेशी रह रहे थे।
बांग्लादेश के बॉर्डर पर बीएसएफ ने 13 जनवरी तारीख तय की है लिहाजा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां 10 जनवरी को लेकर रवाना हो जाएंगीं। 38 बांग्लादेशी नागरिकों में 23 पुरुष 7 महिलाएं जेल हैं जबकि 8 बच्चे नाबालिग आश्रय गृह में रह रहे हैं। सूत्राें के अनुसार थाना सिकंदरा इलाके में झोंपड़ियों में बांग्लादेशी रह रहे थे और कबाड़ा की खरीद फरोख्त कर रहे थे।
सुरक्षा एजेंसियों ने 2022 में जांच पड़ताल की लेकिन जांच पड़ताल के दौरान कोई भी वैध प्रमाण पत्र नहीं दिखा पाए। जांच में पता चला कि सभी 38 बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से आगरा में रह रहे थे। सभी बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया और कोर्ट ने सुनवाई के बाद सभी को तीन साल की सजा सुनाई थी।
ये भी पढ़ें :
यूपी के इस जिले से डिपोर्ट किये जायेगें 38 बांग्लादेशी... सजा पूरी, रिहाई के बाद भेजा जायेगा वापस
