लखनऊ: नवनिर्वाचित शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी ने ग्रहण की शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के नवनिर्वाचित शिक्षक एवं स्नातक सदस्यों ने शुक्रवार को सदन की सदस्यता ग्रहण की। विधान परिषद के सभापति रमेश यादव ने तिलक हाल में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। शपथ ग्रहण करने वालों में …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के नवनिर्वाचित शिक्षक एवं स्नातक सदस्यों ने शुक्रवार को सदन की सदस्यता ग्रहण की। विधान परिषद के सभापति रमेश यादव ने तिलक हाल में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। शपथ ग्रहण करने वालों में लखनऊ स्नातक खंड के इंजी अवनीश कुमार सिंह, आगरा खंड स्नातक के डा मानवेन्द्र प्रताप सिंह, मेरठ खंड स्नातक से दिनेश कुमार गोयल शामिल थे।

इसके अलावा बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक के डा. हरि सिंह ढिल्लो, लखनऊ खंड के उमेश द्विवेदी, गोरखपुर फैजाबाद खंड के ध्रुव कुमार त्रिपाठी, मेरठ खंड के श्रीचन्द्र शर्मा और आगरा खंड शिक्षक के डा. आकाश अग्रवाल ने शपथ ग्रहण की। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की 11 सीटों के लिये द्विवार्षिक चुनाव एक दिसम्बर को सम्पन्न हुआ था।

संबंधित समाचार