कानपुर : कोषाध्यक्ष सहित पांच पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की संभावना, जानिए अध्यक्ष पद के उम्मींदवार को क्यों मिला नोटिस

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के दक्षिण चुनावों पर अध्यक्ष सहित तीन पदों पर दावेदारी

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल दक्षिण के त्रिवार्षिक चुनाव में कोषाध्यक्ष सहित पांच पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की संभावना बन गई है। नामांकन के आखिरी दिन पदों के मुकाबले प्रत्येक पद पर एक नामांकन होने पर यह स्थिति बनी है। नामांकन करने वाले उम्मीदवारों के पर्चे यदि खारिज नहीं होते हैं तो उनका निर्वाचन तय माना जा रहा है। फिलहाल नामांकन कराने वाले उम्मीदवार अपनी जीत पर आश्वस्त हैं।

उधर नामांकन के बाद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार निर्मल त्रिपाठी को चुनाव अधिकारी की ओर से नोटिस जारी किया गया। यह नोटिस उन्हें एक दिन पहले निकाले गए जुलूस में एक ऐसे व्यापारी की फोटो लगाने पर दिया गया जो चुनाव के दौरान चुनाव अधिकारी भी हैं। नामांकन के अंतिम दिन व्यापारियों ने ढोल ताशे के साथ जुलूस निकालकर नामांकन कराया।

व्यापार मंडल इस बार जिले में उत्तर व दक्षिण क्षेत्र में दो अलग कमेटियों का गठन कर रहा है। उत्तर का चुनाव होने के बाद अब दक्षिण क्षेत्र की चुनाव प्रक्रिया चल रही है। व्यापार मंडल की ओर से पहली बार दक्षिण क्षेत्र की कमेटी में शामिल होने के लिए व्यापारियों में उत्साह हैं। नामांकन के आखिर दिन प्रचार मंत्री के एक पद पर एक ही नामांकन हुआ। इस तरह से यह पद निर्विरोध माना जा रहा है। इसी तरह मंत्री के पांच पदों पर पांच ही नामांकन दाखिल हुए।

उधर कोषाध्यक्ष के एक पद पर एक ही नामांकन दाखिल हुआ। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर भी यही स्थिति रही। इस पद पर दो पदों पर दो ही नामांकन हुए। वरिष्ठ मंत्री के 2 पदों पर दो ही नामांकन दाखिल किए गए। कमोबेश मंत्री के 5 पदो पर भी पांच ही नामांकन दाखिल हुए हैं। अब अध्यक्ष के एक पद पर दो नामांकन होने और महामंत्री के एक पद पर 3 नामांकन होने के बाद स्थिति रोचक हो गई है। उपाध्यक्ष के पांच पदों पर 6 नामांकन हुए हैं। चुनाव अधिकारी चंद्रप्रकाश सोमानी, देवी प्रसाद खन्ना,सरताज अहमद, पांडे प्रदीप की देखरेख में नामांकन हुए।

इन्होंने कराया नामांकन

चुनावों को लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी रामेश्वर गुप्ता ने बताया अध्यक्ष के 1 पद के लिए निर्मल त्रिपाठी एवं अचल गुप्ता सहित 2 नामांकन , महामंत्री के 1 पद के लिए निर्मल त्रिपाठी, अरविन्द सचान, पवन तिवारी सहित 3 नामांकन, कोषाध्यक्ष के 1 पद के लिए केवल अशोक अग्रवाल ने अपना नामांकन दाखिल किया है।

इसी तरह ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष के 2 पद के लिए बलदेव राज मल्होत्रा एवं संजय कुमार गुप्ता ने नामांकन किया है। 5 उपाध्यक्ष के पद के लिए अवनीश शुक्ला मोनू, संजय गुप्ता, असफाक़ ब्रदर, उदयभान सिंह, विनोद पाल, जमुना प्रसाद वर्मा सहित 6 लोगो ने नामांकन दाखिल किया है। 2 वरिष्ठ मंत्री के पद के लिए गौरव कुमार तिवारी, अमोल वर्मा, 2 नामांकन किये गए।

मंत्री के 5 पद के लिए सुधीर चंद्र द्विवेदी, राजेश कुमार सुनेजा, नजरुल हसन साहब रिज़वी, प्रभात जायसवाल, राजीव कुमार अग्रवाल सहित 5 नामांकन हुए हैं। प्रचार मंत्री के 1 पद के लिए कृष्णा कुमार सिंह ने नामांकन किया है। 2 संगठन मंत्री के पद के लिए  दिवेश ओमर, पंकज कुमार, नवीन चंद्र गुप्ता सहित 3  लोगो ने नामांकन कराये गए। 20 पदों के लिए टोटल 25 नामांकन कराये गए है।

संबंधित समाचार