विधानसंभा चुनाव 2027 : JDU की यूपी में एंट्री, अयोध्या से शुरू करेगी सदस्यता अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार: बिहार में भाजपा की सहयोगी जनता जल यूनाइटेड अब यूपी में सक्रिय होगी। रविवार को जद यू ने अयोध्या से सदस्यता अभियान शुरू कर दिया। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री और यूपी के संगठन प्रभारी श्रवण कुमार रविवार को अयोध्या पहुंचे थे।

उन्होंने सरकिट हाउस में अपने लोगों के साथ बैठक की। पत्रकारों को बताया कि रामनगरी से उत्तर प्रदेश में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। यह उनकी यहां पहली संगठनात्मक बैठक है। बैठक में पार्टी को विस्तार और संगठन की मजबूती पर मंथन किया गया। 

उन्होंने कहा कि अयोध्या पवित्र भूमि है। इसीलिए अभियान की शुरूआत यहां से की गई। बताया कि इसके बाद जदयू प्रदेश के सभी जिलों में चरणबद्ध सदस्यता अभियान चलाएगी। यूपी की राजनीति में जदयू की एंट्री से सियासी हवा में चर्चा शुरू हो गई। 2027 के विधानसंभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि पहले संगठन मजबूत हो। इसके बाद चुनाव पर फैसला लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : 
मकर संक्रांति पर रामलला को लगेगा खिचड़ी का भोग, अयोध्या धाम के 5000 मंदिरों में मनाया जाएगा उत्सव

संबंधित समाचार