मकर संक्रांति पर रामलला को लगेगा खिचड़ी का भोग, अयोध्या धाम के 5000 मंदिरों में मनाया जाएगा उत्सव

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार : रामनगरी में मकर संक्रांति का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाए जाने की तैयारी है। 5000 मंदिरों में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। गर्भगृह में विराजमान देवी देवताओं को विशेष भोग लगाया जाएगा। इस दौरान दर्शन के लिए भी लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। रामनगरी अयोध्या में मकर संक्रांति की अलग ही चमक-दमक रही है।

राम मंदिर में मकर संक्रांति पर आने वाले भक्तों के लिए विशेष तैयारी है। सुबह 6 बजे से राम मंदिर में दर्शन प्रारंभ हो जाएगा। मंदिर में ही गायन वादन का भी आयोजन संपन्न होगा और दोपहर में रामलला को खिचड़ी, घी, दही, पापड़, आचार के साथ 56 प्रकार की व्यंजनों का भी भोग लगाया जाएगा। दूसरी तरफ श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा निकास मार्ग पर हजारों राम भक्तों को खिचड़ी प्रसाद भी उपलब्ध कराएगा। 

मुख्य पुजारी बताते हैं कि भगवान सूर्य के उत्तरायण होने पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। रामलला को खिचड़ी का भोग लगेगा। उन्हें खिचड़ी के साथ घी, दही, अचार, पापड़ और तिल से बने व्यंजन विधि विधान के साथ चढ़ाए जायेंगे। इसके बाद यह प्रसाद राम भक्तों में भी वितरित होगा।

ट्रस्ट के मुताबिक राम मंदिर के परिसर के अंगद टीला के पास भक्तों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित करने के लिए व्यापक स्तर पर इंतजाम हैं। 50000 से अधिक श्रद्धालुओं को खिचड़ी और हलवा का प्रसाद भी वितरित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : 
पहाड़ों पर राहत की खिली धूप... रामनगर मैदानी इलाकों में छाया कोहरा, 'दृश्यता कम, रफ्तार धीमी'

संबंधित समाचार