Rampur: एक घंटे तक शरीर के कई अंगों पर डसता रहा कोबरा, किसान की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

रामपुर, अमृत विचार। बिलासपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक किसान की कोबरा सांप के काटने मौत हो गई। लोगों के अनुसार किसान खेत से लौट रहा तभी सांप ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों ने दी।

ये दर्दनाक घटना बिलासपुर थाना क्षेत्र के पिपलिया गोपाल मझरा गांव में हुई। गांव निवासी किसान जिसराज (40) गेहूं की फसल देखने खेत गए थे। खेत की मेड़ पर उन्होंने एक कोबरा देखा। डंडे की मदद से सांप को हटाने का प्रयास किया। लोगों ने बताया कि सांप अचानक आक्रामक हो गया और किसान पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांप किसान के सिर पर चढ़ गया और लगभग एक घंटे तक नाक, चेहरे और गर्दन के आसपास बार-बार डसता रहा। 

सांप के दांत भी जिसराज के कान में गड़ गए। इस दौरान जिसराज बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। काफी देर बाद कोबरा जंगल की ओर चला गया। तब तक जिसराज मूर्छित हो चुके थे। परिजन उन्हें तुरंत एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि इस इलाके में पहले भी सांप देखे जाते रहे हैं, हालांकि इस तरह की घातक घटना पहली बार हुई है।

काफी देर बैठा रहा कोबरा, लोग बनाते रहे वीडियो
रविवार को कोबरा काफी देर सड़क के किनारे बैठा था, लोग उसके आसपास भी एकत्रित थे। रविवार को कोबरा की वीडियो वायरल भी हुई थी। किसान को चपेट में लेने की घटना की लोगों ने वीडियो भी बनाई, लेकिन किसी ने जान बचाने का प्रयास नहीं किया। काफी देर तक सांप उनके गले से लिपटा रहा। लोग समय रहते वन विभाग को सूचना देते तो समय से सांप को पकड़ा जा सकता था।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

महाशिवरात्रि 2026 आज : महादेव बनेंगे दूल्हा, विदेशी फूलों से हुआ शृंगार, सिद्धनाथ मंदिर में भक्तों के लिए होगा फलहारी भंडारा
India-US trade deal : पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- व्यापार समझौते पर झूठ की राजनीति कर रहे हैं कांग्रेस नेता
नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) के विस्तार को मिली स्वीकृति एक ऐतिहासिक निर्णय : सीएम योगी
कानपुर : मंगेतर से 'कहासुनी' के बाद आईआईटी-कानपुर की तकनीशियन ने की सुसाइड, 350 पन्नों की निजी डायरी बरामद
योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण अनिवार्य, डीएम-एसपी समेत सभी अफसर करेंगे 'कर्मयोगी' कोर्स