बरेली: 22 दिसंबर से होंगी लेफ्ट आउट प्रयोगात्मक परीक्षा
अमृत विचार, बरेली। विश्वविद्यालय ने लेफ्ट आउट (छूटी हुई) प्रयोगात्मक और मौखिकी परीक्षा का शिड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 22, 23 व 24 दिसंबर को आयोजित होंगी। अलग-अलग पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 5 महाविद्यालयों में आयोजित होंगी। विश्वविद्यालय ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को इस …
अमृत विचार, बरेली। विश्वविद्यालय ने लेफ्ट आउट (छूटी हुई) प्रयोगात्मक और मौखिकी परीक्षा का शिड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 22, 23 व 24 दिसंबर को आयोजित होंगी। अलग-अलग पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 5 महाविद्यालयों में आयोजित होंगी। विश्वविद्यालय ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को इस संबंध में सूचना दें। लेफ्ट आउट परीक्षा में 3 हजार छात्रों ने आवेदन किया है।
-22 दिसंबर को बीए (भाग एक, दो व तीन) की भूगोल व मनोविज्ञान, बीए व बीकॉम एडवरटाइजिंग सेल्स एंड प्रमोशन, टीटीएम, एमए (पूर्वार्द्ध व उत्तारार्द्ध) भूगोल, मनोविज्ञान की प्रयोगात्मक व मौखिकी परीक्षा और बीएलएड, बीएड व एमएड की प्रयोगात्मक व मौखिकी परीक्षाएं हिंदू कॉलेज मुरादाबाद में, बीएससी, एमएससी कृषि प्रयोगात्मक परीक्षा आरएसएम कॉलेज धामपुर बिजनौर में, बीएससी, एमएससी गृह विज्ञान, बीए (भाग एक, दो व तीन) गृह विज्ञान और एमए गृह विज्ञान की परीक्षा खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में और बीए (भाग एक, दो व तीन) संगीत विषय और एमए (पूर्वार्द्ध व उत्तरार्द्ध) संगीत विषय की परीक्षा साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय में होंगी।
-23 दिसंबर को बीए (भूगोल व मनोविज्ञान, गृहविज्ञान एवं संगीत विषयों को छोड़कर ) सभी विषयों की प्रयोगात्मक व मौखिकी परीक्षा, बीएससी (भाग एक, दो व तीन) एवं एमएससी (पूर्वार्द्ध व उत्तरार्द्ध)-जन्तु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबॉयोलॉजी की प्रयोगात्मक परीक्षा व विधि (त्रिवर्षीय व पंचवर्षीय) प्रयोगात्मक व मौखिकी परीक्षा बरेली कॉलेज बरेली में होंगी।
-24 दिसंबर को बीएससी (भाग एक, दो व तीन) और एमएससी (पूर्वार्द्ध व उत्तरार्द्ध) पर्यावरण विज्ञान, रसायन विज्ञान, औद्योगिक रसायन, सैन्य अध्ययन और सांख्यिकी विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा, बीकॉम मौखिकीी परीक्षा, एमकॉम मौखिकीी परीक्षा, एमए (भूगोल, गृह विज्ञान, संगीत एवं मनोविज्ञान छोड़कर ) सभी विषयों की मौखिकी परीक्षा, बीबीए, बीसीए, एमएसडब्ल्यू, और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की प्रयोगात्मक व मौखिकी परीक्षा बरेली कॉलेज बरेली में होंगी।
खेलकूद परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी
विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षा 2020 की सुधार परीक्षा एवं विश्वविद्यालय परीक्षा 2019 और पूर्व वर्षों के स्नातक स्तर के खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा और पर्यावरण विज्ञान में नाट क्लियरड छात्रों की सुधार परीक्षा के आवेदनों की तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 19 दिसंबर से फिर से आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले अंतिम तारीख 15 दिसंबर रखी गई थी। अभ्यर्थी 24 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। 25 दिसंबर तक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन फीस जमा करनी होगी। अभ्यर्थियों को 26 दिसंबर तक भरे हुए फार्म महाविद्यालय में जमा करने होंगे। महाविद्यालयों को 28 दिसंबर तक फार्मों को अनुमोदित करना होगा और 29 दिसंबर को विश्वविद्यालय आवेदन पत्र जमा करने होंगे। परीक्षा के आवेदन से जुड़ी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई हैं।
