लखनऊ में भाजपा की कार्यशाला, विपक्ष को परास्त करने के लिए संगठन को धार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश के चुनावों की तैयारी में जुट गई है। राज्यसभा, विधान परिषद, रिक्त सीटों पर उप-चुनाव और पंचायत चुनाव के रण से पहले संगठन को धार दी जाने लगी है। इसी क्रम में लखनऊ में कार्यशाला आयोजित की गई। 

3

केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजि और हरियाणा के पूर्व उपाध्यक्ष ओपी धनकड़, पार्टी के जन-प्रतिनिधि और नेताओं के साथ संवाद कर रहे हैं। मंथन के बाद प्रभावी रोडमैप तैयार किया जाएगा। भाजपा ने मनरेगा का नाम बदलकर, विकसित भारत गारंटी फार रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण-'वीबी जी राम जी'-रखा है। पूरे दमखम के साथ पार्टी इसके प्रचार-प्रसार में जुटी है।

1 

विपक्ष को हमलों को परास्त करने के लिए केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरन रिजिजू और हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनकड़ प्रदेश के सांसदों, विधायकों, क्षेत्रीय एवं जिला इकाई की टीमों के साथ संवाद कर रहे हैं।

cats

संवाद के बाद जो रणनीति बनेगी, उसके आधार पर पार्टी अपने चुनावी अभियान को आगे बढ़ाएगी। भाजपा के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक समेत तमाम नेता कार्यशाला में शामिल हुए।

संबंधित समाचार