बरेली: शीत लहर ने किया बेहाल, बफीर्ली हवा बनी मुसीबत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। पिछले दिनों से सर्दी का सितम जारी है। समुद्री तूफान निवार की वजह से अभी 3 दिन तक और ठिठुरन बढ़ने वाली है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, बुरेवी चक्रवाती बफीर्ली हवाएं उत्तर भारत में शीतलहर के कारण ठिठुरन बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल के सबसे ठंडे दिन 19 …

अमृत विचार, बरेली। पिछले दिनों से सर्दी का सितम जारी है। समुद्री तूफान निवार की वजह से अभी 3 दिन तक और ठिठुरन बढ़ने वाली है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, बुरेवी चक्रवाती बफीर्ली हवाएं उत्तर भारत में शीतलहर के कारण ठिठुरन बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल के सबसे ठंडे दिन 19 और 20 दिसंबर रहेंगे। इन दिनों न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक जाने की संभावना है। इसी के साथ उत्तर भारत की ओर से पूर्व की ओर चलने वाली बफीर्ली हवाएं भी तेज चलेंगी। 2011 के बाद सबसे अधिक ठंडे दिन इस बार दर्ज किए गए हैं।

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ प्रोफेसर डा. आरके सिंह ने बताया कि 20 दिसंबर के बाद शहर का न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। फिलहाल शहर में जबरदस्त ठंड जारी रहेगी। अभी आधा दिसंबर ही बीता है लेकिन जिस हिसाब से तापमान गिर रहा है उसने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, दिसंबर के महीने में इन दिनों तापमान आम तौर पर 4 से 6 डिग्री रहता था लेकिन इस बार न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस भी दर्ज किया गया। इस बार पहाड़ों पर नवंबर महीने में ही बर्फबारी शुरू हो गई थी। वहीं, 12 दिसंबर को जबरदस्त बर्फबारी हुई थी।

वहां से चल रही बफीर्ली हवाएं बरेली को जमा देने पर तुली हुई हैं। शुक्रवार को सुबह से ही शीतलहर का प्रकोप और अधिक बढ़ गया। इसकी वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर में निकली हल्की धूप ने जरूर लोगों को थोड़ी राहत दी लेकिन वह अधिक देर तक नहीं टिक सकी। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से 3 डिग्री कम था।

चाट पकौड़ी का लेते दिखे सहारा
कड़ाके की ठंड को भगाने के लिए लोग चाय और चाट-पकौड़ी का सहारा लेते नजर आए। चाय और चाट-पकौड़ी की दुकानों पर जमकर बिक्री हुई।

गर्म कपड़ों की बढ़ी खरीदारी
सर्दी का सितम शुरू होते ही गर्म कपड़ों की खरीदारी भी बढ़ गई है। लोग टोपी, दस्ताने, मफलर, स्वेटर, जैकेट, कोट आदि की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। गांधी बाजार में लगी दुकानों पर लोगों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी की।

संबंधित समाचार