17 जनवरी 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मेष- आज किसी प्रिय व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। व्यापार में आपको बड़े प्रोजेक्ट्स मिलने के योग बन रहे हैं। आपके परिवार में प्रेम और सामंजस्य अच्छा रहेगा। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है।

वृष- आज नव विवाहित काफी रोमान्टिक पल बितायेंगे। भाई-बहनों के साथ हँसी-मजाक का आनंद उठाएंगे। बच्चे माता-पिता की आज्ञा का पालन करेंगे। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। विद्यार्थी पढ़ाई में आप फोकस बनाए रखें।

मिथुन - आज घर और समाज के कार्यों में आपके योगदान की लोग काफी प्रशंसा करेंगे। बच्चों के प्रति आपका मोह बढ़ेगा। घर का वातावरण सुमधुर रहेगा। व्यक्तिगत कार्यों को लेकर बड़ा जोखिम न लें। विपरीत लिंग के लोग आपसे काफी आकर्षित हो सकते हैं।

कर्क-  आज किसी प्रिय मित्र से परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। यात्रा के दौरान असुविधा होने की संभावना रहेगी। भावनाओं के बजाय समझदारी से काम करना आपके लिए हितकर होगा। बातचीत के दौरान शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखें।

सिंह- आज करियर को लेकर नए मार्ग खुल सकते हैं। उच्च अधिकारी आपकी उन्नति से काफी उत्साहित रहने वाले हैं। अपने से बड़ों की बातें ध्यान से सुनें। अफवाहों से बचने का प्रयास करें। सोशल मीडिया पर सावधानी पूर्वक व्यवहार करें।

कन्या- आज एकांत और शांति में समय बिताना आपको काफी पसंद होगा। नौकरीपेशा लोग जातक धन की आवक को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। निवेश के लिए समय अच्छा है। भविष्य को लेकर योजना बनाएंगे।
 
तुला- आज कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा, जो आपके चेहरे पर भी दिखलाई देगा। अपने जीवनमूल्यों को लेकर काफी गौरव की अनुभूति कर सकते हैं। घर की सफाई के दौरान कोई पुरानी, लेकिन जरूरी वस्तु आपको मिल सकती है।

वृश्चिक- आज व्यापारी उधार में माल की बिक्री करने से बचें तो उत्तम होगा। अधिक लाभ की अपेक्षा आपको नहीं करनी चाहिए। अपने अधिकारों का गलत उपयोग करने के कारण अपमान झेलना पड़ सकता है।

धनु- आज आप नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। किसी निकटस्थ व्यक्ति से शुभ समाचार मिलेगा। जटिल कार्यों को सरलता से पूर्ण कर लेंगे। समाज में आपको लोकप्रियता मिलेगी। प्रेमी जन के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे।

मकर- आज आर्थिक योजना बनाने के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है। कारोबार में परंपरागत तरीकों का पालन करें। आपको सामाजिक नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए। प्रशासन से जुड़े लोग अपनी जिम्मेदारियों को लेकर काफी निष्ठावान रहें।

कुंभ- आज आपका स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। कुछ नजदीकी लोग ही आपको धोखा दे सकते हैं। इसीलिए लोगों की बातों पर अधिक ध्यान न दें। आपके भीतर आंतरिक ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। कार्यक्षेत्र में काफी तीव्रता के साथ काम करेंगे।

मीन- आज अति आत्मविश्वास के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ नहीं मिलेगा। मन में कुंठा की भावना न पनपने दें। दूसरों के दोष दर्शन में अपना समय व्यर्थ न करें। नौकरी पेशा लोगों को सावधानी से काम करना चाहिए।