Bareilly: फरीदपुर चीनी मिल के पास 20 वाहन आपस में भिड़े...रोडवेज बस के ड्राइवर की मौत, दो दर्जन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। घना कोहरा रविवार-शनिवार की आधी रात को फरीदपुर में शाहजहांपुर-बरेली मार्ग पर हादसे का सबब बना। एक के बाद एक करीब 20 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में एक बस ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं रोडवेज बस में सवार करीब दो दर्जन यात्री घायल हुए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था।

देर रात शाहजहांपुर-बरेली मार्ग पर द्वारिकेश चीनी मिल एक रोडवेज बस आगे चल रहे बड़े वाहन से टकरा गई। बस के आगे चल रहा बड़ा वाहन तो निकल गया, मगर रोडवेज बस के पीछे एक के बाद एक करीब दस वाहन टकरा गए। पीछे से आई एक दूसरी रोडवेज बस हादसाग्रस्त बस में जा घुसी। फिर कंटेनर, दुग्ध वाहन, कार समेत करीब 20 वाहन टकराते गए। एक कंटेनर टक्कर लगने के बाद खंती में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। 

जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। क्रेन की मदद से वाहनों को हटाया गया। रोडवेज बस के घायल ड्राइवर और सवारियों को बाहर निकालकर सीएचसी पर इलाज के लिए भेजा गया। जहां ड्राइवर की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान ड्राइवर की मौत हो गई। 

संबंधित समाचार