रायबरेली दौरे पर राहुल गांधी, दो दिनों में पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

रायबरेलीः लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली आएंगे। कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। राहुल गांधी सोमवार की शाम रायबरेली पहुंचेंगे और भुएमऊ स्थित अतिथि गृह में रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार की सुबह वह पार्टी पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

इससे पहले, राहुल गांधी 10 और 11 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र में आए थे। इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ ही 'दिशा' की एक बैठक की अध्यक्षता की थी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी आईटीआई परिसर स्थित राजीव गांधी खेल मैदान में आयोजित रायबरेली प्रीमियर लीग का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद रोहनिया विकासखंड के उमरन गांव में मनरेगा चौपाल में हिस्सा लेंगे और वहां जनता से सीधे संवाद करेंगे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका