हरदोई में बार कौंसिल ऑफ UP के सदस्य पद के लिए 20 व 21 जनवरी को पड़ेंगे वोट, बोले न्यायाधीश- निष्पक्ष व पारदर्शी मतदान प्राथमिकता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के लिए 20 व 21 जनवरी को होने वाले मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां दीवानी न्यायालय परिसर दस कक्षीय न्याय भवन स्थित सभागार में मतदान होगा। प्रभारी अधिकारी बार कौंसिल निर्वाचन न्यायाधीश मनमोहन सिंह ने विशेष भेंट में बताया कि मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने बताया कि मतदाता अधिवक्ताओं के लिए मतदान करने के लिए दस बूथ बनाएं गए हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची बार एसोसिएशन को भेजी गई है मतदाता मतदान करने के पूर्व मतदाता सूची से अपना क्रमांक देखकर ही आएं ताकि असुविधा का सामना न करना पड़े। न्यायाधीश मनमोहन सिंह ने कहा कि मतदाता को अपने साथ बार कौंसिल द्वारा जारी पंजीकरण प्रमाण पत्र, सीओपी प्रमाण पत्र या परिचय पत्र मूल रूप से लाना होगा अन्य कोई विकल्प मान्य नहीं होगा।

संबंधित समाचार