नैनीताल : श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा माँ पाषण देवी जन्मोत्सव, 21 जनवरी को विशाल भंडारा 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

नैनीताल। उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल में माँ पाषण देवी मंदिर में जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। बुधवार (21 जनवरी) को यहां विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर मंदिर परिसर को विद्युत लड़ियों से भव्य रूप से सजाया गया है और भक्तिमय माहौल बना हुआ है। जन्मोत्सव को लेकर मंदिर समिति और श्रद्धालुओं द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। 

मंदिर के मुख्य पुजारी जगदीश भट्ट ने बताया कि माँ पाषण देवी मैया के जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह से ही विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया है, जिसका 21 जनवरी को विधिवत पारायण किया जाएगा। इसके बाद दोपहर में यज्ञ, पूजा-अर्चना एवं कन्या देवी को भोग अर्पित किया जाएगा। 

मुख्य पुजारी जगदीश भट्ट ने बताया कि समस्त धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत 21 जनवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं माँ के भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। गौरतलब है कि माँ पाषण देवी मंदिर पत्थरों को काटकर निर्मित एक प्राचीन और आस्था का प्रमुख केंद्र है। 

इस मंदिर से उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी और उनके परिवार का विशेष लगाव रहा है। जब भी खंडूरी परिवार नैनीताल आता है, माँ पाषण देवी के दर्शन अवश्य करता है। कुछ समय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भी अपने परिवार के साथ यहाँ दर्शन के लिए पहुँची थीं।

यह भी उल्लेखनीय है कि 21 जनवरी को बाबा नीम करौली महाराज का स्थापना दिवस भी है। इसी दिन बाबा नीम करौली महाराज की मूर्ति की स्थापना की गई थी। इस अवसर पर मालपुआ का प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। जन्मोत्सव को लेकर माँ के भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। 

ये भी पढ़ें :
Char Dham Yatra 2026 : यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी करने के निर्देश, ट्रांजिट कैंप की समीक्षा बैठक में बोले बड़े अधिकारी 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

महाशिवरात्रि 2026 आज : महादेव बनेंगे दूल्हा, विदेशी फूलों से हुआ शृंगार, सिद्धनाथ मंदिर में भक्तों के लिए होगा फलहारी भंडारा
India-US trade deal : पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- व्यापार समझौते पर झूठ की राजनीति कर रहे हैं कांग्रेस नेता
नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) के विस्तार को मिली स्वीकृति एक ऐतिहासिक निर्णय : सीएम योगी
कानपुर : मंगेतर से 'कहासुनी' के बाद आईआईटी-कानपुर की तकनीशियन ने की सुसाइड, 350 पन्नों की निजी डायरी बरामद
योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण अनिवार्य, डीएम-एसपी समेत सभी अफसर करेंगे 'कर्मयोगी' कोर्स