बाजीराव मस्तानी के पांच साल पूरे, प्रियंका और दीपिका ने ऐसे किया याद
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने फिल्म बाजीराव मस्तानी के पांच साल पूरे होने पर फिल्म को याद किया है। संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म ”बाजीराव मस्तानी” को प्रदर्शित हुये पांच साल पूरे हो गए हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। …
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने फिल्म बाजीराव मस्तानी के पांच साल पूरे होने पर फिल्म को याद किया है। संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म ”बाजीराव मस्तानी” को प्रदर्शित हुये पांच साल पूरे हो गए हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
With extremely fond memories of a glorious experience playing the gentle strength of Kashi we celebrate the #5YearsOfBajiraoMastani.
Congratulations Sanjay sir @RanveerOfficial @deepikapadukone @tanviazmi and everyone on the team! pic.twitter.com/ZDViwNyMtQ— PRIYANKA (@priyankachopra) December 18, 2020
प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म को याद करते हुये फिल्म के कुछ शॉर्ट वीडयो क्लिप्स शेयर किए हैं। इनमें काशीबाई के किरदार में प्रियंका का मशहूर डायलॉग भी शामिल है। प्रियंका ने ट्वीट किया, “काशी की ताकत के अनुभव की शानदार यादों के साथ हम बाजीराव मस्तानी के पांच साल मनाते हैं। संजय सर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, तन्वी अज्मी समेत पूरी टीम को बधाई।”
https://www.instagram.com/p/CI7W6sjD_98/
दीपिका पादुकोण ने भी फिल्म के पांच साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, “चाहें प्यार हो या वॉर, मस्तानी ने अपने जुनून से, अपने भाग्य को लिखा है, इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि रास्ता कितना खतरनाक रहा। वह कभी नहीं झुकी और हमेशा एक गरिमा और एक प्यार के साथ मैदान में खड़ी रही।”
