UP: युवा शायर ने फेसबुक पर लाइव आकर किया सुसाइड...मरने से पहले बोला-मुझे शुरू से मौत थी पसंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/ओबरी। युवक ने फेसबुक लाइव पर अपने का वीडियो डालने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ओबरी गांव निवासी युवक ने दिल्ली से लौटने के बाद फेसबुक लाइव वीडियो जारी किया। वीडियो में वह भावुक अंदाज में कहता है-दोस्तों, न किसी से भरोसा करो, न किसी से प्यार करो। 

अपने आप में मस्त रहो, तभी कामयाब रहोगे। न परिवार, न घरवाले, किसी को मत देखो। अगर किसी को छूट दे दी तो वही तुम्हें छूट बनाकर रख देगा। इतना कहते-कहते युवक की आंखों से आंसू झलकने लगते हैं। युवक आगे कहता है कि वह न किसी दबाव में है और न ही किसी ने उसे उकसाया है। 

अपनी जिंदगी से तंग आ चुका है, इसी वजह से मौत को गले लगा रहा है। युवक ने कहा कि उसे शुरू से ही मौत ज्यादा अजीज है और वह पहले भी तीन बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। परिवार के लोग वीडियो को देख पाते, उससे पहले ही युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक उभरात हुआ शायर था। वह प्रिंटिंग और टेलरिंग का काम करता था। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी।

संबंधित समाचार