मुरादाबाद: तबादले को शिक्षिकाएं फिर कर सकती हैं आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। बेसिक शिक्षा परिषद ने शिक्षिकाओं को तबादले की प्रक्रिया में राहत दी है। अब उनको परेशान नहीं होना पड़ेगा। परिषद ने अंतर जिला तबादले की वेबसाइट शुक्रवार को खोल दी है। इस बार उन अध्यापिकाओं से आनलाइन आवेदन लिए जाएंगे, जिनका विवाह नियुक्ति मिलने के बाद हुआ है और वे तबादले का दूसरा …

मुरादाबाद,अमृत विचार। बेसिक शिक्षा परिषद ने शिक्षिकाओं को तबादले की प्रक्रिया में राहत दी है। अब उनको परेशान नहीं होना पड़ेगा। परिषद ने अंतर जिला तबादले की वेबसाइट शुक्रवार को खोल दी है। इस बार उन अध्यापिकाओं से आनलाइन आवेदन लिए जाएंगे, जिनका विवाह नियुक्ति मिलने के बाद हुआ है और वे तबादले का दूसरा अवसर चाहती हैं।

यह कदम परिषद ने हाईकोर्ट के आदेश पर उठाया है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने बताया कि कोर्ट ने विवाहित महिलाओं के अलावा उन असाध्य रोगी शिक्षक व शिक्षिका से भी आवेदन लेने का निर्देश दिया था, जिन्होंने आनलाइन आवेदन नहीं किया था।

परिषद ने अब वेबसाइट खोलने की समय सारिणी जारी कर दी है। अंतर जनपदीय तबादलों में पहले उन शिक्षिकाओं को दूसरा अवसर मिलेगा, जिन्होंने नियुक्ति के बाद शादी की है। शिक्षिकाओं के कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें उन्होंने पहले अपने पिता के निवास स्थान वाले जिले में तबादला लिया लेकिन, उनका विवाह दूसरे जिले में हो गया। इसलिए अब वे अपने पति के निवास वाले जिले में स्थानांतरण चाहती हैं।

इसी तरह उन अध्यापकों को भी तबादले का दूसरा अवसर मिला है, जो गंभीर रूप से बीमार हैं और जिन्हें तत्काल इलाज की जरूरत है। बीएसए योगेंद्र कुमार ने बताया कि शासन की ओर से जारी आदेश में एक बार ही अंतर जिला तबादले का प्राविधान है, लेकिन कोर्ट ने इस मामले में राहत दी है।

स्थानांतरण आवेदन की समय सारिणी
आनलाइन आवेदनपत्र का पंजीकरण, आवेदन पत्र व बीएसए कार्यालय में आवेदन की प्रति जमा करने की तिथि- 18 से 21 दिसंबर
जिला स्तर पर काउंसलिंग और आनलाइन सत्यापन करने की तिथि- 22 और 24 दिसंबर
बीएसए की ओर से काउंसलिंग के बाद डाटा लाक करने की तिथि- 26 दिसंबर

संबंधित समाचार