बरेली : कैनविज कंपनी ने 46 लोगों से 75 लाख ठगे

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

एसएसपी के आदेश पर कन्हैया गुलाटी समेत 8 पर रिपोर्ट दर्ज

बरेली, अमृत विचार। कैनविज कंपनी ने 46 लोगों से कंपनी में मुनाफे का झांसा देकर 75 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद एसएसपी के आदेश पर कन्हैया गुलाटी उसकी पत्नी बेटे समेत 8 लोगों पर इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के संतनगर निवासी भूपराम शर्मा ने बताया कि कैनविज कंपनी के कन्हैया गुलाटी और अन्य लोगों ने फर्जी स्कीमों के जरिये लाखों रुपये की ठगी की है। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए है। पीड़ित ने बताया कि कन्हैया गुलाटी ने कैनविज सेल्स एंड मार्केटिंग कंपनी के तहत कैनविज मनी एसोसिएटस बनाया। इसका कार्यालय पीलीभीत बाईपास आशुतोष सिटी में बनाया गया। इसी के नाम पर फिर एक पोंजी स्कीम जून 2022 से चलाई गई। इसमें शेयर ट्रेडिंग एवं फॉरेक्स ट्रेडिंग का काम करते हुए पैसा लगवाया गया। पैसा लगवाने के बाद 5 प्रतिशत की दर से 20 महीने तक गारंटी के साथ मुनाफा देने की बात कही गई। इसके बाद उसने 75 लाख रुपये का इंवेस्ट किया गया। 46 लोगों से 75 लाख की ठगी के बाद एसएसपी के आदेश पर इज्जत नगर पुलिस ने कन्हैया गुलाटी, राधिक गुलाटी, गोपाल गुलाटी, आशीष महाजन, प्रमोद सिंह परिहार, देवेश सिंह, विशाल शर्मा और किमी महाजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार