बारबंकी में गणतंत्र दिवस पर तैयारियां तेज, पुलिस लाइन में परेड की हुई रिहर्सल

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बाराबंकी, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी गणतन्त्र दिवस के दृष्टिगत रिहर्सल परेड का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिए गए। रिजर्व पुलिस लाइन्स परेड ग्राउण्ड में आगामी गणतन्त्र दिवस के दष्टिगत ग्रांड रिहर्सल परेड का आयोजन किया गया। 

एसपी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा फुल ड्रेस रिहर्सल परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। परेड का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी फतेहपुर जगतराम कन्नौजिया, क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार, प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।


ये भी पढ़ें :
नोएडा के शिल्पहाट में भव्य कार्यक्रम: यूपी दिवस पर सम्मानित होंगे मेधावी छात्र एवं लाभार्थी

संबंधित समाचार