शाहजहांपुर: धर्म छिपाकर महिला का किया यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार
अमृत विचार, शाहजहांपुर। एक युवक अपना धर्म छिपाकर दूसरे समुदाय की महिला का यौन शोषण करता रहा। महिला से जबरन निकाहनामे पर हस्ताक्षर कराकर धर्मांतरण का दबाव बनाया। आरोपी ने महिला के अश्लील फोटो खींच लिए। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण किया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा …
अमृत विचार, शाहजहांपुर। एक युवक अपना धर्म छिपाकर दूसरे समुदाय की महिला का यौन शोषण करता रहा। महिला से जबरन निकाहनामे पर हस्ताक्षर कराकर धर्मांतरण का दबाव बनाया। आरोपी ने महिला के अश्लील फोटो खींच लिए। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण किया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली 45 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब पांच साल पहले शहर के मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी मोहम्मद सईद उसके मकान में किराए पर रहने आया था। आरोपी ने अपना नाम सुनील कुमार बताया था। आरोपी ने उसके घर में रहने लगा।
आरोपी ने साजिश के तहत उसके साथ नजदीकियां बढ़ा लीं। आरोपी ने महिला से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया और उसके अश्लील फोटो खींच लिए। फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। इसके साथ ही उसने ब्लैकमेल कर रुपये भी लिए। इसके बाद सईद के परिजन भी उसके घर पर आकर रहने लगे।
10 दिसंबर को आरोपी ने महिला पर दबाव बनाया कि वह धर्म परिवर्तन कर ले। जब उसने इंकार किया तो आरोपी ने जबरन निकाहनामा पर हस्ताक्षर करा लिए और महिला का शोषण करता रहा। घटना की जानकारी होने पर विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री राजेश अवस्थी अपने साथियों के साथ महिला को लेकर शुक्रवार को चौक कोतवाली पहुंचे।
महिला की तहरीर पर शहर कोतवाली काजी समेत आठ आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020 और आईपीसी 147, 323, 384, 376 और 506 में मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिनियम के तहत यह पहला मामला जिले में दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सईद को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
