जलालाबाद: ग्यारह अलाव मिटा रहे पूरे तहसील क्षेत्र की सर्दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुकीम हुसैन, जलालाबाद। बीते तीन दिन से लगातार गिरता तापमान लोगो के लिए चिंता का सबब बना हुआ है शनिवार को भी क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 4℃ ही रहा जिससे लोगों की कंपकंपी बंधी हुई है इधर शासन प्रशासन द्वारा भी लोगो को कोई राहत नही मिल रही है पूरे क्षेत्र में कोई अलाव की …

मुकीम हुसैन, जलालाबाद। बीते तीन दिन से लगातार गिरता तापमान लोगो के लिए चिंता का सबब बना हुआ है शनिवार को भी क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 4℃ ही रहा जिससे लोगों की कंपकंपी बंधी हुई है इधर शासन प्रशासन द्वारा भी लोगो को कोई राहत नही मिल रही है पूरे क्षेत्र में कोई अलाव की व्यवस्था नही है अधिकारियों के अनुसार उन्हें अलाव के लिए कोई बजट उपलब्ध नहीं है।

जिस तरह दिसंबर अपने अंत की ओर बढ़ रहा है इसी के अनुरूप तापमान भी उतनी ही तेजी से घट रहा है क्षेत्र का औसत उच्च तापमान 16℃ के आस पास है जो रात में लगभग 4℃ तक चला जाता है इतनी सर्दी के बाद भी क्षेत्र में कहीं अलाव दिखाई नही पड़ रहे रोड पर लोग कंपकंपाते दिखाई पड़ रहे है बुजुर्ग व्यक्ति घरों से निकलने लगभग बंद हो चुके है मगर प्रशासन की नज़र में अभी ठंड नही आई और न ही अभी तक इससे निबटने के लिए अधिकारियों द्वारा कोई रणनीति बनाई गई है।

जलालाबाद क्षेत्र के हज़ारों लोग दिल्ली में अपनी रोजी रोटी के लिए रोडवेज बसों से आवागमन करते है किसी भी सुख दुख में बिना तैयारी बीच मे ही आना पड़ता है दिल्ली से चलकर जलालाबाद आने बाली लगभग आधा दर्जन से अधिक बसे सुबह 2 बजे से 5 के बीच पहुँचती है इन बसों में प्रतिदिन औसतन सैंकड़ो लोग आवागमन करते है इन सैंकड़ों लोगो को ठंड से बचाव के लिए अभी तक कोई व्यवस्था नही की गई है जब ईओ डीएस वर्मा से इस सम्बंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पूरे नगर क्षेत्र में नगर पालिका प्रशासन द्वारा 7 चिन्हित सार्वजनिक स्थानो पर अलाव लगवाए जा रहे है ठंड बढ़ने पर अब अलाव की संख्या बढ़ाई जाएगी हालांकि वह 7 चिन्हित स्थानों का व्यौरा नही बता सके इसके अलावा जब यही जानकारी तहसीलदार अजय कुमार से की गई तो उन्होंने बताया कि अभी तक शासन द्वारा अलाव के लिए कोई बजट नही दिया गया फिर भी ग्रामीण क्षेत्रों में 4 सार्वजनिक स्थानों पर अलाव लगाया जा रहा है।

पूरे क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा अलाव जलवाए जा रहे है। इसके अतिरिक्त नगर पालिका का एक रैन बसेरा भी चल रहा है। जरूरत के हिसाब से अलाव की संख्या बढ़ाई जाएगी। – सौरभ भट्ट, एसडीएम, जलालाबाद

संबंधित समाचार